हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'AAP नेता ने मांगा था कमीशन', थप्पड़ की घटना पर क्या बोले दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा?

Delhi News: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा साहिब सिंह वर्मा ने 27 सितंबर 2026 को हुए थप्पड़ कांड को लेकर अपनी सफाई दी है, साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर इंजीनियर्स से कमीशन मांगने का आरोप भी लगाया है.

विज्ञापन
थप्पड़ कांड पर आई प्रवेश वर्मा की सफाई (Photo-X/@p_sahibsingh)

Parvesh Verma Reply On Slap Incident: दिल्ली में हुए थप्पड़ कांड को लेकर प्रवेश वर्मा ने जवाब देते हुए कहा, ‘एक वीडियो जो आम आदमी पार्टी वाले चला रहे हैं, उसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए, विकासपुरी रिंग रोड के ऊपर सड़क बनाने का काम चल रहा है. वहां के विधायक जरनैल सिंह की तरफ से पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट्स के इंजीनियर्स को कहा गया कि हमको कॉन्ट्रैक्टर्स से मिलाइए, और उनसे कमीशन दिलवाइए, ये बात वो उनको काफी दिनों से बोल रहे थे. हमारे इंजीनियर्स ने पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज की है, और उनके खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं.जब जरनैल सिंह को कोई कमीशन नहीं मिली, तो जैसे ही रात को रोड डली थी, उसे सुबह उखाड़ने का काम करके और कथित करप्शन का वीडियो डाल रहे थे.’

’15 साल से नहीं बनी सड़क’

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा, ‘आज जब मैं उस रास्ते से निकल रहा था, तब मैंने इंजीनियर्स से बोला कि मैं एक बार सारे काम को देखना चाहता हूं, मैंने देखा कि काम बहुत अच्छे से चल रहा है, वहां के लोगों ने मुझे बताया कि 15 साल तक ये रोड नहीं बनी, अब ये रोड बनाया जा रहा है. शायद इस बात से आम आदमी पार्टी पूरी तरह दुखी है, कि सारे सड़कें बनाई जा रही हैं.’

‘ मेरे परिवार को दी थी गाली’

प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने खुद जरनैल सिंह को फोन करके बुलाया था, उन्होंने कहा, ‘जरनैल सिंह वहां पहुंचने से पहले अपने कार्यकर्ताओं को पहले ही देकर आए थे, जब वो वहां आए तो बदतमीजी शुरू कर दी, उस कार्यकर्ता ने जब मेरे परिवार को गालियां देनी शुरू कर दी, तब आवेश में आकर इंसान जो करेगा, वही मैंने किया. मैं आम आदमी पार्टी से कहना चाहता हूं कि जो काम आपकी सरकार नहीं कर पाई, वो हम कर रहे हैं, इसलिए आपके पेट में दर्ज हो रहा है. कोई मेरे परिवार के बारे में बोलेगा, सरकारी काम में बाधा डालेगा, या अधिकारियों से कमीशन मांगेगा, तो ये हमसे बर्दाश्त नहीं होगा.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दिल्ली में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, केजरीवाल बोले-गिरफ्तार करें

प्रवेश वर्मा कौन हैं?

प्रवेश वर्मा साहिब सिंह वर्मा बीजेपी नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री हैं, जो PWD, विधायी मामलों, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, जल और गुरुद्वारा चुनावों का काम संभालते हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत महरौली से विधायक (2013–14) के तौर पर की, बाद में 2 बार (2014–24) पश्चिमी दिल्ली से सांसद रहे और अब नई दिल्ली से विधायक हैं. वो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola