दिल्ली में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, केजरीवाल बोले-गिरफ्तार करें

Parvesh Verma slap row: तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने और वीडियो बनाने पर मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने घटना का वीडियो जारी करते हुए इसे पुलिस सुरक्षा में की गई कायराना हरकत बताया है. मामले पर अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है और ऐलान किया है कि वे खुद कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का मुआयना करेंगे.

Parvesh Verma, Delhi PWD Minister, Saheb Singh slap case

तिलक नगर इलाके में सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा कथित तौर पर एक युवक को थप्पड़ जड़ने का मामला सामने आया है. CREDIT: X ( @ArvindKejriwal /@Saurabh_MLAgk )

Parvesh Verma slap row: राजधानी दिल्ली में घटिया सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े सियासी घमासान में बदल गया है. दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पर सड़क का मुआयना करने के दौरान एक युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ने का गंभीर आरोप लगा है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर तीखा हमला बोला है. जानकारी के अनुसार, यह घटना तिलक नगर इलाके की है, जहां नई बनी सड़क के निरीक्षण के दौरान विवाद खड़ा हुआ.
आप नेताओं का कहना है कि जब विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री के सामने सड़क के घटिया निर्माण की असलियत रखी और एक युवक मोबाइल कैमरे से इसका वीडियो बना रहा था, तभी मंत्री अपना आपा खो बैठे. आरोप है कि घटिया सड़क की पोल खुलती देख प्रवेश वर्मा ने बौखलाहट में उस युवक पर हाथ उठा दिया और इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक और भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि मंत्री अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और दावों के अनुसार, बहसबाजी के बीच माहौल गरमा गया. आरोप है कि इसी दौरान एक युवक जब मोबाइल से वीडियो बना रहा था, तब मंत्री ने अपना आपा खो दिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया. इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक और भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि मंत्री अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए.

सौरभ भारद्वाज ने शेयर किया वीडियो

आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर साझा करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि पुलिस सुरक्षा के पीछे छिपकर वीडियो बना रहे एक लड़के पर हाथ उठाना बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण कदम है. भारद्वाज ने चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस सुरक्षा हटाकर देखा जाए कि असल में कौन कितना मजबूत है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कैमरे पर घटिया निर्माण की सच्चाई सामने आने के डर से युवक को निशाना बनाया गया.

विज्ञापन

तिलक नगर जाकर सड़क का मुआयना करेंगे केजरीवाल

इस मामले के तूल पकड़ते ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी मोर्चा संभाल लिया है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार दिखाने पर युवक को सरेआम थप्पड़ मारा गया है. उन्होंने ऐलान किया कि वे कल खुद तिलक नगर जाएंगे और इस सड़क का मुआयना करेंगे.

सौरभ भारद्वाज ने भी स्पष्ट किया कि सरकार के PWD विभाग के तहत बनी इस घटिया सड़क और कथित भ्रष्टाचार की सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए अरविंद केजरीवाल जमीनी स्तर पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ