Balbir Singh Jakhar Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कई बड़े नेता इधर-उधर हो रहे हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बलबीर सिंह जाखड़ ने भी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम लिया। बलबीर सिंह आम आदमी पार्टी से लंबे समय से जुड़े थे। आइए जानते हैं कि बलबीर सिंह कौन हैं और उनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को क्या फायदा होगा?
पिछले लोकसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे
बलबीर सिंह जाखड़ आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के नेता रहे थे। वह पेशे से वकील हैं। वह इससे पहले द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। पश्चिमी दिल्ली से उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में ताल ठोकी थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्हें अच्छे खासे वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे बलबीर जाखड़ को 2,51,873 वोट मिले थे।
उन्होंने दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के महाबल मिश्रा को कड़ी टक्कर दी थी। महाबल को 2,87,162 वोट मिले थे। जबकि प्रवेश वर्मा को 8,65,648 वोट पाकर जीत मिली थी। हालांकि इस बार प्रवेश वर्मा का टिकट भी काट दिया गया है। दो बार के सांसद और पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश सिंह वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को मैदान में उतारा गया है।
बीजेपी को क्या होगा फायदा?
बलबीर सिंह जाखड़ के बीजेपी में शामिल होने से निश्चित तौर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। पश्चिमी दिल्ली के तहत तिलकनगर, विकासपुरी और राजौरी गार्डन जैसे इलाके आते हैं। यहां पंजाबी और जाट मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। उत्तम नगर, नजफगढ़ और विकासपुरी का क्षेत्र भी गांव बाहुल्य है। ऐसे में बलबीर सिंह जाखड़ के बीजेपी में शामिल होने से जाट वोटों को साधने में मदद मिलेगी। बलबीर सिंह के लाखों वोटरों पर बीजेपी की पैनी नजर रहेगी।
ये भी पढ़ें: कौन हैं राजेश मिश्रा, जिन्होंने UP में कांग्रेस को दिया बड़ा झटका; थामा BJP का दामन
बेटे ने लगाए थे आरोप
आपको बता दें कि बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने 2019 में पिता और AAP पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बलबीर सिंह जाखड़ ने लोकसभा टिकट के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य गोपाल राय को 6 करोड़ रुपये दिए थे। हालांकि आम आदमी पार्टी और खुद बलबीर सिंह ने इसका खंडन किया था। बलबीर सिंह ने कहा था कि बेटा लंबे समय से उनसे दूर है। वह उनके संपर्क में नहीं है।
ये भी पढ़ें: Anupriya Patel ने अचानक Amit Shah से क्यों की मुलाकात? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
20 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines