anupriya patel amit shah meeting

Anupriya Patel ने अचानक Amit Shah से क्यों की मुलाकात? सामने आई बड़ी वजह

Anupriya Patel Amit Shah Meeting: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी मतदाता पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर देंगे।

Anupriya Patel Amit Shah JP Nadda Meeting: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। अनुप्रिया ने लिखा- नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव और राज्य की राजनीतिक स्थिति खास तौर पर 69 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में ओबीसी अभ्यर्थियों के प्रकरण के हल जैसे तमाम मुद्दों पर पुनः लंबी और सार्थक चर्चा हुई। पूरा विश्वास है कि देश के यशस्वी मतदाता पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर देंगे। अबकी बार 400 पार का हमारा संकल्प मतदाताओं के आशीर्वाद से निश्चित ही पूर्ण होगा।

विज्ञापन

बता दें कि अनुप्रिया पटेल इस समय मीरजापुर से सांसद है। उनकी पार्टी अपना दल केंद्र और उत्तर प्रदेश में एनडीए की सहयोगी है। बीजेपी की पहली लिस्ट में यूपी की 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। ऐसे में संभावना है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में अपना दल के लिए कुछ सीटों को छोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ