हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दिल्ली में बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द WhatsApp से बुक कर सकेंगे टिकट

WhatsApp based bus ticket in delhi: दिल्ली की बसों में टिकट खरीदने के लिए अब आपको कंडक्टर के पास घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग जल्द ही एक नई सेवा की शुरुआत करने जा रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp based bus ticket in delhi (Pic Credit- Google)

WhatsApp based bus ticket in delhi: अगर आप दिल्ली में बस से सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब बस में यात्रा से पहले ही आप वाट्सऐप पर बस का टिकट बुक कर सकते हैं। दिल्ली सरकार राजधानी में वाट्सऐप से बस टिकट बुक करने को लेकर एक योजना पर काम कर रही है। कुछ दिनों पहले डीएमआरसी वाट्सऐप से टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की थी अब बसों के लिए यह सुविधा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कैसे भारतीयों के साथ भेदभाव करता था आर्टिकल 35A ? आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

परिवहन विभाग के अधिकारियों की माने तो दिल्ली सरकार और डीटीसी इस प्रोजेक्ट पर मिलकर काम रहे हैं। इससे पहले डीएमआरसी ने वाट्सऐप बेस्ड टिकट सिस्टम की शुरुआत की थी। यह सेवा इसी साल मई महीने में शुरू हुई थी। ऐसे में प्लेटफाॅर्मों पर कार्ड का रिचार्ज करने और टिकट खरीदने वालों की भीड़ एकदम समाप्त हो गई।

विज्ञापन

मेट्रो में शुरू हो चुकी है सुविधा

बता दें कि मेट्रो में सफर करने के लिए एक यात्री एक बार में अधिकतम 6 बार टिकट बुक कर सकता है। टिकट बुक करने के बाद वाट्सऐप पर ही आपको एक क्यूआर कोड वाला टिकट मिल जाता है। डीएमआरसी ने इस योजना को अब गुरुग्राम और अन्य आरआरटीएस के लिए भी शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि टिकट बुकिंग की यह सुविधा सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक के लिए होती है। जबकि एयरपोर्ट लाइन के लिए यह बुकिंग सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक के लिए होती है। हालांकि अभी तक डीएमआरसी ने यात्रियों को टिकट कैंसिल करने की सुविधा नहीं दी है। वाट्सऐप से टिकट बुक करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola