Weather Updates In Hindi : पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लोग कड़ाके की ठंड झेलने के लिए तैयार रहें। अभी सुबह और शाम के वक्त ही सर्दी पड़ रही है, लेकिन अब पूरे दिन कोहरे के साथ ठंड पड़ेगी। हालांकि, कई राज्यों में कोहरे और धुंध का असर दिखने लगा है। इस साल का सबसे सर्दी वाला दिन रविवार रहा है। अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ जाएगी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई राज्यों में सर्दी बढ़ने वाली है। यह 11 दिसंबर से प्रभावी होगा। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में सर्द हवाओं के साथ पारा लुढ़केगा। साथ ही पश्चिमी हिमाचल क्षेत्रों में इसका प्रभाव रहेगा, जिसकी वजह से पहाड़ी इलाके हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख समेत कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं और इसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें : Weather Updates: पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में बढ़ी सर्दी, इन राज्यों में बारिश के आसार
जानें कैसा है दिल्ली एनसीआर का मौसम
देश की राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं। दिसंबर महीने के 10 दिन बीतने के बाद अभी तक दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है, लेकिन 10 दिसंबर से सर्दी शुरू होने का असर दिख रहा है। 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि इस सीजन का सबसे ठंड वाला दिन 10 दिसंबर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 दिसंबर के बाद दिन में भी कड़ाके की सर्दी महसूस होने लगेगी। दिल्ली एनसीआर की हवा में अभी भी प्रदूषण है।
इन राज्यों में घना कोहरा और बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर सोमवार को सुबह के वक्त घना कोहरे छाने के आसार हैं, जबकि मणिपुर, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार और मंगलवार को यही हाल रहेगा। अगर सिक्किम की बात करें तो यहां मंगलवार को ओलावृष्टि की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
4 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
8 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
11 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
12 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
14 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines