Weather Updates: पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में बढ़ी सर्दी, इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather Updates : देश के पहाड़ी इलाके उत्तरखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।

Weather Update, Cold wave

कोल्ड वेव का अलर्ट जारी। (File Photo)

Weather Updates : देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। जहां एक ओर पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ मैदानों में सर्दी का सितम भी बढ़ रहा है। दिल्ली एनसीआर में सर्दी के साथ प्रदूषण का भी प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में बारिश होने के आसार हैं। इसकी वजह से कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ जाएगी।

देश के पहाड़ी इलाके उत्तरखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर, यूपी, पंजाब और हरियाणा में सर्द हवाओं के साथ मौसम सुहाना हो गया और ठंड बढ़ रही है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है, लेकिन साउथ इंडिया के कुछ राज्यों में इसका असर देखने मिलेगा, जहां हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
WhatsApp Image 2023-12-07 at 13.50.14 (1)

इन राज्यों में बारिश के आसार

देश के कई राज्यों में अगले दो दिनों में बारिश होने के आसार हैं। झारखंड, बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की और भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

जानें कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम

ऐसे तो दिल्ली एनसीआर में दिसंबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अब दिल्लीवासी सर्दी झेलने के लिए तैयार हो जाएं। कहा जा रहा है कि 15 दिसंबर के बाद अचानक से सर्दी बढ़ जाएगी और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अभी सिर्फ सुबह और शाम के वक्त ही ठंड पड़ रही है और दिन के समय धूप निकलने की वजह से मौसम साफ हो जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ