दिल्ली NCR में चली धूल भरी आंधी, बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

Delhi NCR Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को गर्मी से हल्की राहत मिली। धूल भरी आंधी चलने से सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईएमडी ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।

Delhi NCR Weather Update Today

Delhi NCR Weather Update Today

Delhi NCR Weather Update Today : उत्तर भारत में इस वक्त भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में जमकर बारिश हो रही है। इस बीच दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। अब लोग आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब बादल बरसेंगे? आइए जानते हैं कि आईएमडी ने बारिश को लेकर क्या अलर्ट जारी किया है?

विज्ञापन

दिल्ली और उसके आसपास के जिलों में आज दोपहर बाद धूल भरी आंधी चली, जिससे सड़कों पर चल रहे राहगीरों को परेशानी जरूर हुई, लेकिन सूरज की तपिश से भी राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक-दो दिन में गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है तो कुछ में बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में क्या रहा तापमान

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिल्ली के रिज और आयानगर में अधिकतम पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पालम में 44.4 डिग्री और सफदरजंग में 44.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जानें देश का कैसा रहा मौसम

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आज देश का सबसे गर्म शहर पूर्वी यूपी का प्रयागराज रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन राज्यों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति देखी गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ