हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश की उम्मीद, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather update: एनसीआर में 6 और 7 अक्टूबर को मौसम में बदलाव होने की संभावना बनी हुई है। यहां कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ एरिया में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवांए चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों में थंडरस्टॉर्म के आने का भी अनुमान है। प्रदूषण का लेवल कंट्रोल रहेगा लोगों से अपील है कि इन दो दिनों में मौसम का रियल टाइम अपडेट लेकर ही घर से बाहर निकलें.

विज्ञापन
एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान

Delhi NCR Weather update: दिल्ली-NCR में आज मौसम का मिजाज काफी नम और बदलाव भरा रहने की संभावना है। सुबह से धूप खिली हुई है, लेकिन बीच-बीच में आसमान में बादल छा जा रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शाम को या देर रात यहां गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आज का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम 25.8 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं, हवा की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। नमी के स्तर की बात करें तो ये 59 से 93 प्रतिशत तक रह सकता है.

3 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग की सलाह है कि अगर आप दशहरा मेला देखने जा रहे हैं, शाम को सैर करने जा रहे हैं या बाजार घूमने जाना है तो छाता साथ रखना न भूलें। वहीं, अगले कुछ दिनों की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री के बीच रहेगा.

विज्ञापन

30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवांए चलेंगी

एनसीआर में 6 और 7 अक्टूबर को मौसम में बदलाव होने की संभावना बनी हुई है। यहां कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ एरिया में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवांए चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों में थंडरस्टॉर्म के आने का भी अनुमान है। प्रदूषण का लेवल कंट्रोल रहेगा लोगों से अपील है कि इन दो दिनों में मौसम का रियल टाइम अपडेट लेकर ही घर से बाहर निकलें.

ये भी पढ़ें: Delhi Encounter: रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, दिशा पाटनी के बाद ये था अगला टारगेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola