Delhi Encounter: रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, दिशा पाटनी के बाद ये था अगला टारगेट

Delhi encounter Rohit Godara-Goldy Brar gang: पुलिस के अनुसार रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ दोनों कुख्यात गैंगस्टर हैं, जो देश के बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर अपराध की दुनिया में घसीटते हैं. हाल ही में इनके गुर्गों ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर सुर्खियों बटोरी थीं. अब ये पैसों की उगाही के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और बेंगलुरु में फेमस इंफ्लुएंसरों को अपना टारगेट बनाने की फिराक में थे।

delhi police

Delhi encounter Rohit Godara-Goldy Brar gang: दिल्ली से बड़ी खबर आई है, यहां एनकाउंटर हुआ है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस और कुछ बदमाशों के बीच जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर काम करते थे दोनों बदमाश

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हैं. दोनों का जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज करवाया गया है, अब दोनों की हालत स्थिर है. अब तक की पूछताछ में पता चला है कि दोनों बदमाश विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर काम कर रहे थे और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इनका अगला टारगेट थे। बताया जा रहा है कि जल्द ही ये किसी फेमस इंफ्लुएंसर की हत्या करने वाले थे. लेकिन इससे पहले पुलिस को इस बात की भनक लग गई और दोनों पकड़े गए. पुलिस सूत्रों के अुनसार बदमाशों के निशाने पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी था। बता दें फारूकी समेत अन्य कुछ इंफ्लुएंसर को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

विज्ञापन

12 महीनों से फरार था एक बदमाश हरियाणा में तिहरे हत्याकांड में था शामिल

जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान पानीपत निवासी राहुल और भिवानी निवासी साहिल के रूप में हुई है. राहुल दिसंबर 2024 में हरियाणा के यमुना नगर में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था. लेकिन अभी तक पहचान न हो पाने के कारण फरार चल रहा था. उधर, पुलिस साहिल पर दर्ज आपराधिक मामलों की डिटेल खंगाल रही है.

फेमस इंफ्लुएंसरों को अपना टारगेट बनाने की फिराक में थे

पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से पिस्टल और बाइक बरामद हुई. बरामद हथियार बदमाशों को कहां से मिला इस बात की जांच की जा रही है. वहीं, बाइक चोरी की तो नहीं है उसके नंबर से इस बात की जांच जारी है. पुलिस के अनुसार रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ दोनों कुख्यात गैंगस्टर हैं, जो देश के बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर अपराध की दुनिया में घसीटते हैं. हाल ही में इनके गुर्गों ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर सुर्खियों बटोरी थीं. अब ये पैसों की उगाही के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और बेंगलुरु में फेमस इंफ्लुएंसरों को अपना टारगेट बनाने की फिराक में थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ