दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में काले घने बादल छाए और कहीं-कहीं हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, नोएडा, गाजियाबाद में भी बारिश हो रही है.

WEATHER.jpg (1)

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, छाए काले घने बादल; अचानक मौसम ने लिया करवट (फोटो- ANI)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली. नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिली, जबकि फरीदाबाद में भी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है.

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, बीते रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन

दिन में छाया घना अंधेरा 

बता दें कि सोमवार की सुबह से ही बारिश के आसार लग रहे थे और कई इलाकों में सुबह के समय बूंदाबांदी भी हुई. अभी कुछ ही देर पहले करीब 11 बजे नोएडा में तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छाए, जिससे वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलाकर चलना पड़ा.

IMD ने जारी किया था बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया था. कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बावजूद वातावरण में नमी बनी रहने की संभावना है. नमी का स्तर 60 प्रतिशत से ऊपर रहने के कारण बारिश के बाद उमस महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से शनिवार तक बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है. इस दौरान बादल कम दिखाई देंगे और धूप के कारण तापमान बढ़ सकता है. अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में दिनभर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ