'H1N1 वायरस का कोई नया स्ट्रेन नहीं', ICMR ने स्वाइल फ्लू से जुड़े दावे को नकारा, जानें क्या कहती है काउंसिल?

‘H1N1 वायरस का कोई नया स्ट्रेन नहीं’, ICMR ने स्वाइल फ्लू से जुड़े दावे को नकारा, जानें क्या कहती है काउंसिल?

H1N1 Virus | Swine Flu | ICMR

देश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. (Credit- AI)

देश में H1N1 वायरस यानी स्वाइन फ्लू के केस बढ़ते जा रहे हैं और देशभर में फिर से कोई महामारी फैलने का डर है. मामले में अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) का बयान भी आ गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि देश में H1N1 वायरल का कोई नया स्ट्रेन नहीं फैला है और न ही लैब टेस्टिंग में मिला है. इसलिए देशवासियों को डरने की जरूरत नहीं है और न ही कोई महामारी फैलने का खतरा है, क्योंकि मौजूदा H1N1 वायरस पहले से फैला हुआ है, इसमें कोई नया बदलाव देखने नहीं मिला है, लेकिन सावधानी बरतनी होगी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की भी इस पर पूरी नजर है.

विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर क्या एडवाइजरी जारी की गई?

बता दें कि ICMR की ओर से एक एडवायजरी भी जारी की गई है, जिसके अनुसार, H1N1 संक्रमण होने पर बुखार, खांसी, सिर और शरीर दर्द हो सकता है. लेकिन सही समय पर सही इलाज और आराम मिले तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है. लेकिन इस वायरस से सावधान रहने की जरूरत छोटे बच्चों और बुजुर्गों को है. किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी इस वायरस से सावधान रहना होगा. अगर बुखार या खांसी लगातार बनी रहती है तो अनदेखी न करें, बल्कि डॉक्टर के पास जाएं और ट्रीटमेंट कराएं. हालत ज्यादा खराब होने लगे तो अस्पताल में भर्ती हो जाएं और स्वस्थ लोगों को खुद से दूर रखें.

विज्ञापन

दिल्ली में अब तक स्वाइन फ्लू के कितने केस मिले?

दिल्ली में अब तक स्वाइन फ्लू के 2300 से ज्यादा केस मिल चुके हैं. इन 2300 केस में 1777 से ज्यादा मामले H1N1 वायरस के हैं. 114 नए केस अकेले एक दिन में 20 अगस्त को मिले. स्वाइन फ्लू के बढ़ते केसों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को अपने घर में और आस-पास साफ-सफाई रखने को कहा गया है. लोगों को सलाह है कि वे खांसते और छींकते समय मुंह ढकें. भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. बुखार, खांसी या सिर-शरीर में दर्द जैसे लक्षण हों तो अनदेखी न करें. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के पास जाएं और अपने आस-पास के लोगों को भी सतर्क करें.

स्वाइन फ्लू का लेकर केंद्र सरकार की तैयारी क्या है?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देश में फैले H1N1 वायरस यानी स्वाइन फ्लू की रिव्यू मीटिंग बुलाई थी. बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे. बैठक में मौजूद अधिकारियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या, अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए जरूरी इंतजामों, बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं से जुड़ी जानकारी दी गई. केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया कि अगर कहीं अचानक बहुत ज्यादा मरीज बढ़ जाएं तो तुरंत कार्रवाई की जाए. स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को सतर्क रखा जाए और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अलर्ट मोड में रहें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ