Weather Update Aaj Ka Mausam : देश के उत्तर भारत में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी पड़ रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। कई राज्यों में बारिश के बाद एक बार फिर घना कोहरा छाया है, जिससे विजिबिलिटी जीरो हो गई है। दिल्ली एनसीआर में और पारा गिरने के आसार हैं।
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को घने कोहरे की चादरें बिछी हुई हैं। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। ट्रेन और हवाई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। इंडिया गेट के पास आज विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई है। धुंध और लो विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं या फिर रद्द हो गईं। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : Weather Update: आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?
पहाड़ी इलाकों में पड़ रही बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फबारी हो रही है। साथ ही चंबा के खजियार इलाके में बर्फ की मोदी परत जमी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग समेत कई इलाकों में बर्फबारी पड़ रही है।
मैदानी इलाकों में और गिरेगा पारा
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले दिनों सर्दी कम होने लगी थी और पारा में उछाल देखने को मिला था, लेकिन बारिश के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली। पश्चिम बंगाल के मर्शिदाबाद में घने कोहरे की मोटी-मोटी परतें बिछी पड़ी हैं, जिससे वहां विजिबिलिटी काफी कम है। आईएमडी ने घने कोहरे और कोल्ड वेव को लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार में चेतावनी जारी की है। साथ ही दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में पारा और गिरने के आसार हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
5 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
8 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
11 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
11 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
11 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
11 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines