Weather Forecast : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को गर्मी कम थी, लेकिन एक बार फिर आसमान से आग बरसेगी। तापमान में फिर उछाल देखने मिलेगा और लू भी चलेगी। बीता दिन देश का सबसे गर्म शहर यूपी का फतेहपुर रहा। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली का मौसम
दिल्ली एनसीआर के लिए भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी और आसपास के जिलों में एक बार फिर लू चलने के आसार हैं। दिन में तेज धूप से लोग परेशान रहेंगे, जबकि रात में हल्की बारिश होने के आसार हैं। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें : Monsoon Latest Update : भीषण गर्मी से UP-बिहार को कब मिलेगी राहत, कितने दिन में पहुंचेगा मानसून, कब-कहां होगी बारिश?
इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के मध्य भाग में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू संभाग, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में इस हफ्ते हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। झारखंड के कुछ हिस्सों में 6 जून तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।
इन राज्यों में 45-46 डिग्री के बीच रहा पारा
यूपी के फतेहपुर में सबसे अधिक तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरे नंबर पर राजस्थान का श्रीगंगानगर था, जहां 45.4 डिग्री पारा रहा। हरियाणा के सिरसा में 45.4 डिग्री, मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में 45.1 और महाराष्ट्र के यवतमाल में 45.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
दिल्ली-पंजाब में कितना रहा तापमान
दिल्ली में रविवार को सबसे गर्म शहर लोधी रोड रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में 43.5 डिग्री, छत्तीसगढ़ के रायपुर में 43.0 डिग्री और ओडिशा के टिटलागढ़ में 42.5 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
यह भी पढ़ें : Monsoon अब कहां मचाएगा ‘तबाही’, केरल के बाद देश के अन्य राज्यों में कब होगी मानसून की बारिश?
एमपी में बारिश होने के आसार
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 35 जिलों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं और तेज गरज के साथ बादल भी बरसेंगे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
5 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
10 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
21 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
22 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines