Monsoon Latest Update : भीषण गर्मी से UP-बिहार को कब मिलेगी राहत, कितने दिन में पहुंचेगा मानसून, कब-कहां होगी बारिश?

UP-Bihar Rain Update : पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। जहां यूपी-बिहार के लोगों को मानसून का इंतजार है तो वहीं केरल में जमकर बादल बरस रहे हैं। कई जिलों में भूस्खलन और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

Kerala heavy rain

Kerala heavy rain

Monsoon Latest Update : पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब बादल छाएंगे और कब बारिश होगी? वहीं, दक्षिण भारत में मानसून तबाही मचा रहा है। तीन दिन में मानसून ने केरल में आफत मचा दी। कई जिलों में लैंडस्लाइड हुई तो कई जगहों पर पेड़ गिर पड़े और जलभराव हो गया। मणिपुर और असम में नदियां उफान पर हैं। आइए जानते हैं कि बाकी राज्यों में बारिश कब होगी?

विज्ञापन

यूपी-बिहार में कब आएगा मानसून

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी से कब राहत मिलेगी? इसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट दिया है। दोनों राज्यों में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। यूपी में 15 से 22 जून के बीच मानसून आएगा, जबकि बिहार में 13-15 जून से बारिश होने के आसार हैं। जून से लेकर सितंबर तक बादल बरसेंगे।

विज्ञापन

जानें कहां-कहां होगी बारिश

उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि केरल और माहे में आज भी बादल बरसेंगे। अरुणाचल प्रदेश में आज-कल वर्षा होने के आसार है। असम और मेघालय में 2 जून से लेकर 5 जून तक भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

केरल में जमकर बरस रहे बादल

केरल में 30 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचा था। राज्य में तब से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके तहत त्रिचूर, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में जमकर बादल बरसेगा। इडुक्की जिले के पूचपरा और कोलप्परा में लैंडस्लाइड से वाहन और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई जिलों में बारिश का पानी भर गया है।

विज्ञापन

असम-मणिपुर में बारिश

विज्ञापन

मणिपुर और असम में भारी से बहुत भारी वर्षा हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। असम में ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ