Weather Forecast : देश में इस साल भीषण गर्मी और बारिश के बाद भयंकर ठंड भी पड़ेगी। बारिश की वजह से सर्दी और बढ़ने की उम्मीद है। इसे लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अपडेट दे दिया। अगर आईएमडी की भविष्यवाणी सत्य हुई तो राजधानी में पिछली सर्दी का रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं। ला नीना का क्या असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि सबकुछ।
जानें आईएमडी की भविष्यवाणी?
इस वक्त कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। आसमान में छाए बादल और चल रही ठंडी-ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा है। इस वक्त ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे समय से पहले सर्दी ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि इस बार सर्दी जल्दी आएगी और तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। ऐसे में सवाल उठता है कि इस सीजन पिछली सर्दी का रिकॉर्ड टूटेगा या नहीं?
यह भी पढे़ं : इस बार पड़ेगी भयंकर ठंड, इन राज्यों में 3 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान! IMD ने दिया बड़ा अपडेट
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने बताया कि इस बार ला नीना की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। अगर दिल्ली में पिछले सीजन की बात करें तो सफदरजंग इलाके में 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि लोधी रोड में न्यूनतम पारा 2.8 सेल्सियस पहुंच गया गया था। अगर आईएमडी की भविष्यवाणी सत्य साबित हुई तो इस सीजन भी पिछले साल जैसी ही भयंकर ठंड पड़ सकती है। इससे पहले 2021 में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढे़ं : यूपी-एमपी समेत इन राज्यों में कहर बनकर बरसेगी बारिश, 50KM की स्पीड से चलेंगी ठंडी हवाएं, स्कूल रहेंगे बंद
कब से दिखेगा ला नीना का असर?
आमतौर पर ला नीना तापमान में गिरावट लाने और सर्दी बढ़ाने के लिए जानी जाती है, जो मानसून के आखिर में एक्टिव होती है। सर्दी के सीजन में ला नीना के असर से बारिश भी होती है, जिससे ठंड और बढ़ जाती है। आईएमडी के अनुसार, जहां सितंबर से नवंबर के बीच ला नीना के सक्रिय होने की संभावना 55 फीसदी है तो वहीं अक्टूबर से लेकर फरवरी 2025 के बीच यह और मजूबत हो जाएगी और यह संभावना 60 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। ऐसे में इस दौरान देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसका सबसे ज्यादा असर दिसंबर के मध्य से लेकर जनवरी तक देखने को मिलेगा।
संबंधित खबरें
LIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
15 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
15 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines