Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। अगले 2-3 दिनों में हीटवेव की स्थित घटने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में ओलावृष्टि होगी, जिससे मैदानी इलाकों में ठंडी-ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट आएगी। देश का सबसे गर्म शहर यूपी का कानपुर रहा। आइए जानते हैं कि देश में बादल कब बरसेंगे?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में आज और कल बारिश होने की संभावना है, जिससे पारा गिरेगा। पूरे हफ्ते मौसम सुहाना रहेगा। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और 25 से 35 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी।
यह भी पढ़ें : बिहार में बवाल, लू से 60 लोग मरे; औरंगाबाद में 18 घंटे में 27 की मौत, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?
भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्तर प्रदेश
दिल्ली के आयानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 6.0 ज्यादा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 31 मई को 48.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया, जोकि देश का सबसे गर्म शहर रहा। दूसरे नंबर पर हरियाणा का सिरसा रहा, जहां पारा 47.8 डिग्री था। पंजाब के बठिंडा में 47.6 डिग्री और राजस्थान के श्रीगंगानगर में 47.3 डिग्री तापमान रहा।
देश का मौसम
मध्य प्रदेश के छतरपुर में 47.1 डिग्री, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 46.8 डिग्री, ओडिशा के टिटलागढ़ में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि झारखंड के डाल्टनगंज में 46.0 डिग्री, महाराष्ट्र के भंडारा में 46.0 डिग्री और हिमाचल प्रदेश के ऊना में 45.0 डिग्री पारा रहा।
जानें छत्तीसगढ़ का मौसम
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के लिए हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई, जिनमें रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ती, बिलाईगढ़, महासमुंद, कोरबा, कोरिया, बेमेतरा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, जांजगीर-चांपा जिले शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी से लड़कियां बेहोश, टीचर्स बेहाल…बिहार में 47 डिग्री तापमान में पढ़ाई, तेजस्वी भड़के सियासत गरमाई
मध्य प्रदेश में होगी बूंदाबांदी
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद बारिश होने के आसार हैं। कल के बाद प्रदेश में कभी भी प्री मानसून आ सकता है। छतरपुर में 47.1 डिग्री, शिवपुरी में 47 डिग्री, निवाड़ी में 46.7 डिग्री, खजुराहो में 46.5 डिग्री, दतिया में 46.4 डिग्री, सिंगरौली में 46.3 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
19 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
20 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
21 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
22 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
22 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines