नई दिल्ली: दिल्ली सरकार बाढ़ से प्रभावित दिल्लीवासियों को हर संभव मदद पहुंचाने की सभी कोशिश कर रही है। मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने मयूर विहार फेज-1, यमुना खादर और यमुना ब्रिज राहत शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पीड़ितों को राहत सामग्री और फूड पैकेट वितरित किए
डीजेबी उपाध्यक्ष ने शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री और फूड पैकेट भी वितरित किए। ब्रिजिंग दी गैप फाउंडेशन नाम की संस्था बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग कर रही है। इस दौरान डीजेबी उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित दिल्ली के छह जिलों लोगों के लिए सरकार ने स्कूलों या धर्मशालाओं में राहत शिविर लगाए हैं, जहां खाना-पानी और टॉयलेट्स का समुचित इंतज़ाम किया गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के जाफराबाद में प्रेमिका के परिवार ने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या की, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सरकार बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी
सोमनाथ भारती ने शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते डीजेबी को वजीराबाद, ओखला और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा था। लेकिन बीती रात से अब सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे है। प्लांट बंद होने से जिन इलाको में जलापूर्ति प्रभावित हुई थी उन इलाकों की जलापूर्ति सामान्य हो गई है।
मिलकर काम करना चाहिए
उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि आपदा के इस वक्त में भी बीजेपी राजनीती करने से बाज़ नहीं आ रही है। बीजेपी को राजनीती करने की बजाय दिल्लीवासियों के हित में मिलकर काम करना चाहिए। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष जब से यमुना जी में बाढ़ आई है तब से ही बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। डीजेबी उपाध्यक्ष ने राहत शिविर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल – चाल जाना। सोमनाथ भारती ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि इस मुश्किल वक़्त में पूरी केजरीवाल सरकार पीड़ितों के साथ है।
टैंकर के विशेष इंतजाम किए है
उन्होंने लोगों से यमुना का पानी घर में घुसने से हुए नुकसान की जानकारी ली। कई लोगों ने बताया कि इससे उनका काफी नुकसान हुआ है। यमुना के पानी में उनके महत्वपूर्ण कागजात, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य सामान भी बह गए हैं। इस पर डीजेबी उपाध्यक्ष ने लोगों को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी, जिससे कि नुकसान की भरपाई हो सके। दिल्ली जल बोर्ड ने भी राहत शिविरों में रह रहे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंकर के विशेष इंतजाम किए है।
यह भी पढ़ें: Tomato Price Update: दिल्ली-एनसीआर में और सस्ता हुआ टमाटर, जानें सब्जियों के ‘लाल’ की कीमत
शिविरों में पीने के पानी की कमी नहीं होनी चाहिए
अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिए गए है कि शिविरों में पीने के पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। डीजेबी द्वारा इसके किये शिविरों में अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि शिविरों में रह रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में साफ़ पानी उपलब्ध कराया जा सके। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ की चलते दिल्ली जल बोर्ड को वजीराबाद, ओखला और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े थे। डीजेबी के अधिकारी और कर्मचारी इन प्लांट्स को दोबारा चालू करने के लिए दिन – रात काम कर रहे है।
प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति सामान्य
डीजेबी के एक- एक कर सभी प्लांट्स चालू कर दिए है और तीनों प्लांट अब अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे है। प्लांट बंद होने से लोगों को पानी की कमी का भी सामना करना पड़ा था और कुछ इलाकों की जलापूर्ति प्रभावित हुई थी। लेकिन तीनों प्लांट में पूरी क्षमता से पानी का उत्पादन होने से अब प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति सामान्य हो गई है ।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
11 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
16 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
18 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines