हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! 2 दिन तक इन 28 इलाकों में रहेगा 'जल संकट', पानी स्टोर करने की सलाह

टैंकर सुविधा के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर तत्काल सहायता ली जा सकेगी. दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, बुधवार (21 जनवरी) को मुख्य रूप से प्रेम कुंज तथा उसके आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे.

विज्ञापन

Delhi Water Crisis: राजधानी दिल्ली के निवासियों को दो दिनों तक जल संकट का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली जलबोर्ड ने अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों में सालाना फ्लशिंग कार्यक्रम के चलते 21 और 22 जनवरी को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की चेतावनी जारी की है. मंगलवार को प्रेस नोट के माध्यम से दी गई इस जानकारी में बोर्ड ने लोगों से पहले से पर्याप्त पानी जमा करने की अपील की है, ताकि असुविधा कम से कम हो.

साथ ही, टैंकर सुविधा के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर तत्काल सहायता ली जा सकेगी. दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, बुधवार (21 जनवरी) को मुख्य रूप से प्रेम कुंज तथा उसके आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे.

गुरुवार, 22 जनवरी को इन इलाकों में वॉटर सप्लाई पर पड़ेगा असर

  • पश्चिम विहार
  • मुंडका
  • हिरण कुडना
  • कमरुद्दीन नगर
  • निहाल विहार
  • रणहौला गांव
  • बक्करवाला
  • नांगलोई जेजेसी
  • आर ब्लॉक ज्वालापुरी
  • राजधानी पार्क
  • फ्रेंड्स एन्क्लेव
  • कविता कॉलोनी
  • मोहन गार्डन ग्रुप ऑफ कॉलोनियां
  • मछली मार्केट बूस्टर कमांड एरिया
  • विकास नगर ग्रुप ऑफ कॉलोनियां
  • उत्तम नगर ग्रुप ऑफ कॉलोनियां
  • मटियाला
  • हस्तसाल
  • दिचाऊं कला
  • झरोदा गांव
  • मितराऊं गांव
  • गोपाल नगर
  • सैनिक एन्क्लेव और सटी कॉलोनियां
  • चावला गांव
  • बदुसराय
  • उजवा
  • दौलतपुर

दिल्ली जल बोर्ड ने इन क्षेत्रों के निवासियों से हो रही असुविधा पर खेद जताते हुए कहा है कि फ्लशिंग से जल गुणवत्ता सुनिश्चित होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की हवा में थोड़ा सुधार, प्रदूषण कम होने पर हटाई गई ग्रैप-4 की पाबंदियां, GRAP-3 रहेगा लागू

टैंकर व्यवस्था के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन


आपातकाल स्थिति में या पानी का टैंकर मंगवाने के लिए जल बोर्ड की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. इन नंबरों पर फोन कर टैंकर बुक किए जा सकेंगे.

  • केंद्रीय नियंत्रण कक्ष-1916
  • नांगलोई, मुंडका, निहाल विहार, रणहौला के लिए- 8929088540-18001217744
  • दिचाऊं कलां, झरोदा, सैनिक विहार आदि के लिए- 9319282596, 18001217744.
  • केवल पार्क जल आपातकाल- 27681578
  • विकास नगर, उत्तम नगर के लिए-8527995838, 18001217744
  • मछली बाजार बूस्टर क्षेत्र-9650806927, 9650291582
  • उजवा और दौलतपुर यूजीआर अंतर्गत-8076333915, 8595303540
  • मटियाला क्षेत्र के लिए- 9650288663, 9750402172, 8920807640.

क्यों जरूरी है फ्लशिंग का काम?


यह फ्लशिंग कार्यक्रम जल प्रणाली की सफाई एवं रखरखाव के लिए अनिवार्य है, जो हर साल आयोजित होता है. जलबोर्ड ने जोर देकर कहा कि प्रभावित अवधि सीमित है, लेकिन तैयारी से दैनिक जीवन पर असर न्यूनतम रहेगा. दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि पानी का सदुपयोग करें तथा अनावश्यक बर्बादी से बचें, खासकर सर्दी के इन दिनों में जब जल मांग बढ़ जाती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola