दिल्ली में पानी के बिल माफी योजना को मंजूरी दे दी गई है. नई योजना के तहत करीब 16 लाख उपभोक्ताओं को बकाया बिल में 90 फीसदी तक छूट मिलेगी. दिल्ली में पानी के बिलो पर इंटरेस्ट रेट को अब 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया हैं. LPSE वेवर यानी पानी बिल माफ योजना को 100 फीसदी कर दिया हैं, जो डोमेस्टिक और गवर्मेंट के बिल पेंडिंग हैं, उस पर पूरी तरीके से LPSE वेवर कर दिया गया है.
कब कितनी मिलेगी छूट?
अगले महीने से इसे शुरू कर दिया जायेगा. 31 मार्च तक की समय सीमा तय गई है. दो चरणों में इस योजना को लागू किया जायेगा. 31 जनवरी तक बिल जमा करा देंगे तो 100 परसेंट छूट मिलेगी और अगर 31 मार्च तक बिल जमा जमा कराएंगे तो 70 प्रतिशत छूट मिलेगी.
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता लगातार कर्जे में डूब रही है. लोगों के लाखों रूपए के बिल आ रहे थे. दिल्ली जल बोर्ड का बिल पर इंटरेस्ट रेट 5 प्रतिशत(कंपाउंडिंग) बिलिंग साइकिल था. एक साल का 178 रूपए इंटरेस्ट रेट बन जाता था. कई समस्यायें थीं. हमने इस पर काम किया और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.
दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जल बोर्ड के बकाया बिलों पर 100 फीसदी जुर्माना एलपीएससी को माफ किया गया है. 31 जनवरी 2026 तक बिल जमा करने पर 100% माफी मिलेगी, 31 मार्च 2026 तक जमा करने पर 70% फीसदी राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में अक्टूबर-नवंबर में कराई जाएगी कृत्रिम बारिश, सरकार को मिली इजाजत
प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस योजना का लोगों को कई महीने से इंतजार कर रहे थे. अब दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं के बढ़े पानी के बिल कम होंगे. जल मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने एलपीएससी (लेट पेमेंट सर चार्ज) चार्ज हटाने का ऐलान किया है.
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
38 mins agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
1 hr agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
14 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
16 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
16 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
17 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines