नई दिल्ली : दिल्ली में शुक्रवार शाम को एक अंडर कंस्ट्रक्शन मकान की दीवार गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ है, जबकि दिल्ली सरकार की तरफ से प्रदूषण के मद्देनजर यहां किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाई हुई है। अब इस घटना के संबंध में जानकारी के बाद मामले की जांच का क्रम शुरू हो चुका है।
शुक्रवार देर शाम साढ़े 6 बजे घटी घटना
घटना शुक्रवार देर शाम साढ़े 6 बजे दक्षिण पूर्वी जिले में पड़ती खड्डा कॉलोनी पार्ट-2 में घटी है। इस बारे में डीसीपी राजेश देव ने बताया कि कालिंदी कुंज थाने के इलाके में आज निर्माणधीन घर की दीवार गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। मारे गए बच्चों की पहचान यहीं के डी-936 के रहने वाले एक परिवार के 8 वर्षीय लड़के ईशान और डी-930 के 5 वर्षीय हमजा के रूप में हुई है। इसके अलावा 6 साल की रोशनी अभी अस्पताल में भर्ती है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, नाबालिग ने 18 साल के लड़के को चाकू मारकर की हत्या
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही कंट्रोल रूम पर हादसे की सूचना मिली, कालिंदी कुंज थाने की पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। इस दौरान पता चला कि ईशान को जामिया नगर के अलसिफा अस्पताल में तो हमजा को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में मृत हालत में ले जाया गया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में घर खरीदने का मौका, जानें कैसे बुक करें DDA के 32 हजार फ्लैट, 1100 लग्जरी पेंटहाउस भी लिस्ट में
अस्पताल पहुंचते-पहुंचते तोड़ा दोनों बच्चों ने दम
अधिकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि यहां एक घर की दीवार काफी बुरी हालत में थी। मरम्मत के लिए दीवार के पास थोड़ी खुदाई करके मिट्टी डाल दी गई। इसके बाद जब दबाव में यह दीवार ढही तो यहां पास से गुजर रहे तीनों बच्चे इसके नीचे दब गए। आनन-फानन में बच्चों को निकालकर लोग अस्पताल की तरफ दौड़े, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दो की मौत हो चुकी थी।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
8 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
8 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
15 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 day agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines