दिल्ली में घर खरीदने का मौका, जानें कैसे बुक करें DDA के 32 हजार फ्लैट, 1100 लग्जरी पेंटहाउस भी लिस्ट में

DDA Housing Scheme 2023: दिल्ली में अपने सपनों का आशियाना खरीदने का सपना देख रहे हैं तो सुनहरा मौका है, जल्दी से स्कीम का फायदा उठाएं और आज से बुकिंग कराएं।

DDA Housing Scheme 2023

DDA Housing Scheme 2023

DDA Housing Scheme 2023 Booking Start: दिल्ली में अपना घर खरीदने का मौका मिल रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की हाउसिंग स्कीम के तहत बुकिंग आज से शुरू हो गई है। करीब 32 हजार फ्लैट हैं, जिनमें 1100 लग्जरी पेंट हाउस भी शामिल हैं। करीब 27 हजार फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। बाकी 5 हजार फ्लैट ई-ऑक्शन के जरिए बेचे जाएंगे। क्योंकि DDA की अब से पहले लॉन्च की गईं स्कीम फ्लॉप रहीं, इसलिए DDA ने इस बार ई-ऑक्शन कराने और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग करने का मौका दिया है। वहीं पहली बार 5 करोड़ रुपये की कीमत के पेंट हाउस बेचे जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

किस कैटेगरी के फ्लैट और क्या होगा प्राइस?

  • EWS- फ्लैट की कीमत 11.5 लाख रुपये
  • LIG- फ्लैट की कीमत 23 लाख रुपये
  • MIG- 1 करोड़ रुपए से शुरू
  • HIG- 1.4 करोड़ रुपये
  • Super HIG- 2.5 करोड़ रुपये
  • Pent House- 5 करोड़ रुपये

2 तरीके से बुकिंग कराएं, 20 दिन में फ्लैट देखें

मीडिया रिपोट्र के अनुसार, फ्लैट के लिए अप्लाई करने से लेकर, अलॉटमेंट और कब्जा मिलने तक का प्रोसेस ऑनलाइन होगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की वेबसाइट www.dda.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग होगी। लोग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर टोकन रकम जमा कराकर फ्लैट बुक करा सकते हैं। फ्लैट की जगह और फ्लोर को पसंद करके भी बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग कराने के बाद 20 दिन के अंदर फ्लैट की लोकेशन और फ्लैट दिखा दिया जाएगा। बुकिंग करने वालों को DDA अधिकारियों के नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी फ्लैट नए हैं और फ्री होल्ड प्रॉपर्टी हैं। रेडी टू मूव हैं। इनमें लिफ्ट, पार्क, वॉटर ड्रेनेज, प्ले ग्राउंड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अधिक जानकारी के लिए लोग www.dda.gov.in या www.eservices.dda.org.in पर लॉग इन कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1800110332 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

news24 Whatsapp Channel

दिल्ली के किन-किन इलाकों में मिलेंगे फ्लैट?

  • सबसे ज्यादा नरेला में 28 हजार से ज्यादा फ्लैट
  • 728 EWS फ्लैट द्वारका सेक्टर-19बी
  • 1008 EWS फ्लैट सेक्टर-14 में
  • लोकनायकपुरम में 224 EWS फ्लैट
  • द्वारका सेक्टर-14 में 316 MIG फ्लैट
  • लोकनायकपुरम में 647 MIG फ्लैट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ