हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

खालसा कॉलेज में Students की ऐसी हरकत कि मच गया बवाल, कॉलेज ने छात्रों को दी ये सजा

विज्ञापन

College Video Viral,  नई दिल्ली: गुरु नानक देव खालसा कॉलेज का कथित तौर पर एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लड़कों पर सिख मर्यादा के उल्लंघन करना का आरोप लगया गया है। इतना ही नहीं कॉलेज ने इन स्टूडेंट पर एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, विद्यार्थियों ने अपनी गलती मानते हुए माफ मांग ली है।

वायरल वीडियो में क्या है?

इस वायरल वीडियो में एक लड़का सिर पर एक बैग रखकर जोर-जोर से ‘सतनाम वाहेगुरु’ के जयकारें लगाता दिख रहा है। वहीं उसके बाकी के साथी उसके पीछे-पीछे सतनाम वाहेगुरु के जाप को दोहराते दिख रहे हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि ये स्टूडेंट्स श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश विधि को दोहरा रहे हैं। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये वीडियो किस दिन और समय का है।

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर पाए हैं तो जल्दी करें, 30 सितंबर तक पा सकते हैं इतनी छूट

कॉलेज प्रशासन का एक्शन

जानकारी के अनुसार, ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पोस्ट हुई वैसे ही तेजी से वायरल हो गई। इंटरनेट पर वीडियो के वायरल होने के बाद इसकी जांच करवाई गई। जिसके बाद पता चला कि वायरल वीडियो दिल्ली के गुरु नानक देव खालसा कॉलेज का है। इसके बाद कॉलेज के प्रशासन ने वीडियो में मौजूद लड़कों की पहचान की और उन पर एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

बता दें कि, गुरु नानक देव खालसा कॉलेज डी.एस.जी.एम.सी. के अंतर्गत आता है। वीडियो में मौजूद सभी विद्यर्थी सिख भाईचारे से संबंधित हैं और उन्हें सिख मर्यादा का भरपूर ज्ञान है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें