Video: दिल्ली के धौला कुआं में बस का ब्रेक फेल, सब-वे में जा घुसी
Edited By Amit Kasana

धौला कुआं में सबवे में घुसी बस
Edited By Amit Kasana

धौला कुआं में सबवे में घुसी बस
Video: दिल्ली के धौला कुआं में गुरुवार को एक डीटीसी बस का ब्रेक फेल हो गया। कुछ देर सड़क पर अनियंत्रित होकर चक्कर काटती हुई बस सब-वे में जा घुसी। हादसे के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग चालक की मदद के दौड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पहले तो सीधी आ रह थी फिर अचानक चालक हॉर्न बजाने लगा और रुका नहीं। आसपास लोगों ने शोर मचाकर उसके आगे से लोगों काे हटने के लिए कहा। अभी चालक बस को नियंत्रित कर पता वह सीधे सामने स्थित सब वे में जाकर घुंसी। शुरू में लगा किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है।
दिल्ली : धौला कुआं में बस का ब्रेक हुआ फेल, बस सीधा जा घुसी 'Subway' में @MathurVipnesh pic.twitter.com/033LW6DbAz
— News24 (@news24tvchannel) February 2, 2023
आसापास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस क्रेन बुलाकर बस को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित है। मौके पर सड़क मार्ग बाधित है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल घायलों के बारे में स्पष्ट पता नहीं है। प्राथमिक जांच में बस का ब्रेक फेल होने की बात पता चली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: