Vegetable Price Today: टमाटर सस्ता तो महंगे हुए मटर! जानें दिल्ली की गाजीपुर मंडी में सब्जियों का क्या है रेट?

Aaj Ke Sabjiyon Ke Bhav: देशभर में महंगाई के चलते जहां दालें महंगी हैं, वहीं सब्जियां भी काफी महंगी हैं। दिल्ली की मंडी में सब्जियों की रेट लिस्ट सामने आई है। गाजीपुर मंडी में आज कुछ सब्जियां सस्ती मिल रही हैं तो कुछ महंगी हैं। रेट लिस्ट देखकर ही सब्जी खरीदने का प्लान बनाएं।

Vegetables Price Hike

Vegetables Price Hike

Vegetable Price Today 18 October: पेट्रोल-डीजल की तरह देशभर में सब्जियों के दाम भी तय होते हैं। पेट्रोल-डीजल की तरह सब्जियां भी हर रोज की और हर घर की जरूरत हैं। महंगी हो या सस्ती, लोगों को सब्जी खरीदनी ही पड़ती है। हालांकि सब्जी सस्ती होना फायदेमंद होता है, लेकिन सब्जी महंगी होने पर गृहणियों की जेब ज्यादा ढीली होती है। ऐसे में कई महिलाएं सब्जियों के रेट देखकर की सब्जी खरीदती हैं। आजकल सब्जियां दालों की तरह काफी महंगी हैं, क्योंकि देशभर में महंगाई का दौर चल रहा है। इसलिए लोगों का हर रोज का सब्जी-दाल का खर्च भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की गाजीपुर मंडी में सब्जियों के रेट

आज के सब्जियों के रेट की बात करें तो दिल्ली की गाजीपुर मंडी में सब्जियों के दामो में थोड़ी मंदी आई, लेकिन अभी भी कई सब्जियां महंगी हैं। टमाटर का रेट पिछले हफ्ते के मुकाबले 20 से 30 रुपए कम हुआ है। वहीं मटर और गोभी महंगी हुई है। टमाटर जो पिछले हफ्ते 100 से 110 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। प्याज 50 से 55 रुपये प्रति किलो, लहसुन 350 से 370 रुपये प्रति किलो, आलू 30 रुपये प्रति किलो, मटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो, गोभी 60 से 70 रुपये प्रति किलो, पालक 30 और मेथी 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

विज्ञापन

सब्जियां महंगी होने का क्या कारण?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड ने एक रिपोर्ट में कहा कि सब्जियों की बढ़ती कीमतों के कारण घर में बनने वाली शाकाहारी थाली की कीमत सितंबर में 11% बढ़ गई। शाकाहारी भोजन की लागत में इस वृद्धि को प्याज, आलू और टमाटर सहित प्रमुख सब्जियों की कीमतों में तेज वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जो लागत का लगभग 37% है। सब्जियों की कीमतों में सितंबर में मिला जुला रुझान दिखाई दिया। क्रिसिल रिपोर्ट में कहा गया है कि प्याज और आलू की कम आवक और भारी बारिश के कारण आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में टमाटर के उत्पादन पर असर पड़ा। इसके कारण साल-दर-साल प्याज की कीमतों में 53%, आलू में 50% और टमाटर में 18% की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ