Brutality With wife Of Shacks in Delhi Hotel: उत्तर प्रदेश की रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ देश की राजधानी दिल्ली में क्रूरता का मामला सामने आया है। यूपी के कानपुर से हेड कॉन्स्टेबल की परीक्षा देने आई महिला सीआआरपीएफ कॉन्स्टेबल के साथ पति ने दिल्ली के होटल में रात को दरिंदगी की।
शुक्रवार की रात को होटल के कमरे में शख्स ने पहले तो जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पत्नी को बेहोश किया फिर उसकी हथेली काटकर टॉयलेट में फेंक दिया। यह अपनी तरह का अलग ही मामला है, जिसमें किसी शख्स ने इस तरह की हरकत की है।
पति की दरिंदगी का पूरा मामला आदर्श नगर के न्यू मयूर होटल का है। आरोपी का नाम सतीश कुमार है, जबकि पीड़ित महिला हेड कॉन्स्टेबल पत्नी का नाम वंदना कुशवाहा है। दरिंदगी की कड़ी में पहले तो पति सतीश ने होटल के रूम में हेड कॉन्स्टेबल पत्नी को जूस में नशीला पदार्थ पिलाया और इसके बाद बेहोश होने पर बाएं हाथ की हथेली काटकर टॉयलेट में फेंक दिया। इसके तुरंत बाद वह होटल से चुपके से फरार हो गया।
पुलिस को बिस्तर पर टेप से बंधी मिली महिला
उधर, होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित वंदना कुशवाहा होटल के रूम में बिस्तर पर टेप से बंधी मिली और आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, वंदना और सतीश की पांच साल पहले ही शादी हुई है। वंदना वर्तमान में सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है और हेड कॉन्स्टेबल की परीक्षा देने के लिए दिल्ली आई थी। परीक्षा देने के लिए वह होटल के कमरे में पति सतीश के साथ रुकी थी।
मनचले ने रात को पत्नी के सामने रखी ‘ऐसी’ डिमांड, सुबह हुई तो पूरे गांव में मच गया हड़कंप
होटल स्टाफ के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर में पति सतीश और पत्नी वंदना कुशवाहा आए तो दोनों बेहद ही सामान्य दिख रहे थे। दोनों ही मांगने पर अपने-अपने पहचान पत्र होटल स्टाफ को मुहैया कराए थे। वारदात के दौरान दोनों के चीखने-चिल्लाने की कोई आवाज तक नहीं आई।
फिर रात को साढ़े 10 बजे के आसपास सतीश अकेला निकला और चला गया। इस बीच जब स्टाफ कर्मी रूटीन में चाय-कॉपी आदि के लिए गए तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस पहुंची तो वंदना के दोनों हाथ टेप से बंधे थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines