---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘नेहा’ के चक्कर में फंसा IOF का कर्मचारी, देश के साथ कर बैठा गद्दारी! गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने आयुध कारखाने (IOF) के कर्मचारी रविंद्र कुमार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वह 'नेहा' नाम की हैंडलर के सम्पर्क में था।

---विज्ञापन---

UP ATS News : उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता ने आयुध कारखाने (IOF) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। कर्मचारी पर आरोप है कि वह एक पाकिस्तानी एजेंट के चक्कर में फंसकर देश के साथ गद्दारी कर रहा था। कर्मचारी पर संदेह है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था।

यूपी एटीएस प्रमुख नीलाब्जा चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि रविंद्र कुमार नामक व्यक्ति ने गोपनीय डेटा साझा किया था, जिसमें गगनयान अंतरिक्ष परियोजना और सैन्य रसद-वितरण ड्रोन के परीक्षण की जानकारी भी शामिल थी। आतंकवाद निरोधक दस्ता ने रविंद्र कुमार के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

यूपी एटीएस प्रमुख ने कहा कि यूपी एटीएस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया था कि रविंद्र कुमार संभवतः आईएसआई के लिए काम करने वाली एक महिला हैंडलर के संपर्क में था, जिसका कोड नाम नेहा शर्मा बताया गया है। शख्स पर डेटा लीक करने का आरोप है।

 

---विज्ञापन---

आगरा की टीम ने रविंद्र कुमार से कुछ पूछताछ की और आगे की पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय बुलाया गया, जहां पता चला कि उसने ‘नेहा’ नामक एक हैंडलर के माध्यम से बहुत संवेदनशील जानकारी साझा की थी। नेहा का नंबर रविंद्र कुमार के फोन में ‘चंदन स्टोर कीपर 2’ के नाम से सेव था। नेहा शर्मा ने रविंद्र कुमार से फेसबुक के जरिए संपर्क किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : यहां होती है सिर्फ महिलाओं की होली, पुरुषों की एंट्री रहती है बैन

यूपी एटीएस प्रमुख ने बताया कि आईएसआई का यह मॉडल लंबे समय से चला आ रहा है। वे लोगों को जाल में फंसाते हैं और उनसे ऐसी जानकारी प्राप्त करते हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा करती है। पूछताछ में सामने आया है कि रविंद्र कुमार ने हैंडलर के साथ जानकारी साझा की थी।

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 14, 2025 09:24 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola