Bjp trinamool congress allegation each other: केंद्र सरकार और तृणमूल कांग्रेस के बीच फिर से रार देखने को मिल रही है। अब टीएमसी और भाजपा सरकार के मंत्री के बीच खींचतान देखने को मिल रही है। मामला मंगलवार रात का है। यहां टीएमसी के नेता सांसद अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने गए थे। इस दौरान धरना भी दिया गया था। बनर्जी ने दावा किया कि कृषि भवन के भीतर उनको मिलने का समय मंत्री ने दिया था। इसके बाद भी वे उनसे मिलीं नहीं।
वहीं, मंत्री की ओर से इन दावों को गलत बताया गया है। ज्योति ने कहा कि उन्होंने दो घंटे से ज्यादा अपने ऑफिस में वेट किया था। लेकिन प्रदर्शनकारियों में कोई भी मिलने नहीं आया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के दावों को झूठा बताया है।
मंत्री की ओर से अपने दावों को लेकर ट्वीट भी किया गया है। ज्योति की ओर से कहा गया है कि उनका ढाई घंटे का समय खराब गया है। सभी तृणमूल सांसदों का रात साढ़े 8 बजे तक इंतजार किया। तृणमूल के सांसदों और बंगाल के मंत्रियों ने उनसे मिलने के लिए 6 बजे का समय लिया था। लेकिन वे लोग मिलने आए ही नहीं।
माफ कीजिए, लेकिन ये सच नहीं है
वहीं, मोइत्रा ने कहा कि आप झूठ कह रही हैं। माफ कीजिएगा, लेकिन ये सच नहीं है। आपने हमें समय तो दिया था, सभी नामों को भी जांचा था। एंट्री से पहले हमारी भी जांच की गई। इसके बाद हमें 3 घंटे वेट करवाया गया। लेकिन आप पिछले दरवाजे से निकल गईं। मामले में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने दावा किया कि कृषि भवन के अंदर बताया गया था कि साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने का समय 6 बजे तय था।
यह भी पढ़ें-प्रेम कहानी का ‘खूनी’ अंत; शादीशुदा प्रेमिका कहती थी-मुझसे शादी करो, हद पार हुई तो बेटे के सामने काटी गर्दन
लेकिन 90 मिनट बाद बताया गया कि वे नहीं मिल सकती हैं। साध्वी निरंजन ने सुवेंदू अधिकारी से तो 4 बजे भेंट कर ली थी। लेकिन उनको नहीं बुलाया गया। अगर वे नहीं मिलना चाहतीं, तो भी हम यहीं बैठे रहेंगे। कहीं नहीं जाएंगे। तृणमूल कांग्रेस की ओर से 2-3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया था। टीएमसी का कहना है कि सरकार को मनरेगा के तहत रोके गए 15 हजार करोड़ रुपये रिलीज करने होंगे। ये बंगाल का पैसा है।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
17 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
21 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
21 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines