Anurag thakur target delhi chief minister arvind kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी के निशाने पर हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अभी शराब घोटाले का सरगना बाहर है। लेकिन जांच चल रही है, उसका भी नंबर आएगा। केजरीवाल हंसी का पात्र बन गए हैं। उनके चेहरे पर स्ट्रेस दिख रहा है। इनके पूर्व डिप्टी सीएम, हेल्थ मिनिस्टर फिलहाल सलाखों के पीछे हैं, जो खुद भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाकर यहां आए थे।
पंजाब में भी इनकी पार्टी के मिनिस्टर को दो महीने में रिजाइन करना पड़ा। ठाकुर ने कहा कि जिसको भी केजरीवाल ने ईमानदार बताया है, वह सलाखों के पीछे है। अब सरगना भी जांच के कारण लंबे समय तक आजाद नहीं रह सकता। सत्येंद्र जैन और सिसोदिया जेल में हैं। जल्द संजय जाएंगे, लेकिन अगला नंबर किसका है, इसके बारे में जल्द मीडिया में सामने आ जाएगा।
यह भी पढ़ें-प्रेम कहानी का ‘खूनी’ अंत; शादीशुदा प्रेमिका कहती थी-मुझसे शादी करो, हद पार हुई तो बेटे के सामने काटी गर्दन
संजय सिंह को जब से गिरफ्तार किया गया है। तब से वे तीसरे आप नेता हैं, जो जेल जाने वाले हैं। उनके घर पर रेड के बाद कुछ नहीं मिला। इस प्रकार का दावा घंटों की जांच के बाद अरविंद केजरीवाल ने किया है। लेकिन ईडी ने आप सांसद को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली लिकर केस में ये गिरफ्तारी हुई है। फरवरी से मनीष सिसोदिया भी जेल में हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन भी अरेस्ट हो चुके हैं।
गौरव भाटिया ने केजरीवाल को बताया था किंगपिन
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल को घोटाले का किंगपिन बताया था। भाटिया ने केजरी को चुनौती दी थी कि वे कहें कि उन्होंने 32 लाख रुपये नहीं लिए हैं। जो आरोपी दिनेश अरोड़ा ने दावा किया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मामले की जांच में केजरीवाल भी अरेस्ट होंगे। जल्द ही सुर्खियों में केजरीवाल छाएंगे। सिसोदिया और संजय सिंह से ध्यान हट जाएगा।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
8 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
10 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
16 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
17 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
23 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines