Delhi Police Raids on News Click Premises: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को वेबसाइट न्यूज क्लिक से जुड़े 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद पुलिस कुछ पत्रकारों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने पत्रकारों के मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही मामले में राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। छापेमारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे यहां किसी बात की सफाई देने की जरूरत नहीं है। अगर किसी ने कोई गलत काम किया है या गलत तरीके से उसके पास पैसा आया है तो जांच एजेंसियां तय गाइडलाइन के तहत जांच करने के लिए पूरी तरह आजाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन भारत को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहता

वहीं न्यूज़ क्लिक से जुड़े परिसरों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा विदेशों से मिले फंड पर देश को तोड़ने का काम करने वाली न्यूज़ क्लिक या किसी अन्य एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौतम ने कहा कि चीन हमारे देश को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहता और वह देश विरोधी एजेंसियों का इस्तेमाल देश के खिलाफ करने की कोशिश कर रहा है।

दिल्ली पुलिस न्यूज़ क्लिक के लेखक परंजॉय गुहा ठाकुरता और उर्मिलेश को राष्ट्रीय राजधानी के विशेष सेल कार्यालयों में ले गई है। दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी स्पेशल सेल परिसर में हैं। सूत्रों ने बताया कि लैपटॉप, मोबाइल, डायरी और अन्य जब्त किए गए सामान को भी पुलिस लोधी रोड कार्यालय में एक विशेष सेल में ले गई है।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता ने छापेमारी पर सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रवक्ता और CWC के स्थायी आमंत्रित सदस्य गुरदीप सप्पल ने कार्रवाई के लिए सरकार की आलोचना की है। सप्पल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मीडिया और पत्रकारों पर कार्रवाई केवल तात्कालिक कारण का मामला नहीं है। यह भाजपा/RSS के राजनीतिक दर्शन की अभिव्यक्ति है, यह उस भारत का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे वे गुप्त रूप से बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले 10 अगस्त को न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि न्यूज़ क्लिक एक वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है, जिसे अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम से फंडिंग मिलती है। सिंघम को दुनियाभर में चीनी एजेंडा फैलाने के लिए जाना जाता है। नेविल रॉय सिंघम के चीनी सरकारी मीडिया से घनिष्ठ संबंध हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ