Union Cabinet: देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज, जानें कब तक बनकर हो जाएंगे तैयार?

Union Cabinet, Nursing Colleges, Mansukh Mandaviya

Union Health Minister Mansukh Mandaviya

विज्ञापन

Union Cabinet: केंद्र की मोदी सरकार देश में 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने जा रही है। इसकी मंजूरी बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में दी गई। जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं, वहीं ये नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। इसके अलावा कैबिनेट ने चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के लिए मेडिकल डिवाइस पॉलिसी 2023 को मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में चिकित्सा उपकरणों की डिमांड बढ़ी है। इस नई पॉलिसी से इस सेक्टर को काफी फायदा मिलेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए सरकारी मेडिकल नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने को मंजूरी दे दी। जहां मेडिकल कॉलेज हैं, वहां 10 करोड़ रुपए के सहयोग से एक नर्सिंग कॉलेज बनाया जाएगा। नर्सिंग कॉलेज अगले 24 महीनों में बन जाएंगे।

विज्ञापन

हर साल 15,700 नए नर्सिंग स्टूडेंट्स मिलेंगे

मंत्री ने कहा कि इस फैसले से हर साल करीब 15,700 नए नर्सिंग स्नातक मिलेंगे। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और न्यायसंगत नर्सिंग शिक्षा प्रदान करना भी है। उन्होंने यह भी बताया कि कैबिनेट ने चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के लिए नीति को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले पर दुख जाहिर किया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर भी शोक प्रस्ताव पारित किया गया। बता दें कि दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में डीआरजी के वाहन पर हमला किया। जिसमें 10 जवान और एक ड्राइवर की जान गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ