दिल्ली में बीती रात अपधारियों के लिए भारी रही। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रातभर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की। बवाना इलाके में दिल्ली पुलिस ने राजेश बावनिया गैंग के अंकित मान का एनकाउंटर किया। बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। इसमें एक सिपाही को भी गोली लगी।
इसके अलावा दिल्ली के गाजीपुर में भी पुलिस ने कार्रवाई की। गाजीपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकांटर में जाफराबाद निवासी अमीन और मो. दानिश दो मोस्ट वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को 3 पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, कैंटीन में 2 बदमाशों ने किया हमला
बता दें कि राजेश बवानिया गैंग का सदस्य अंकित मान पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अंकित मोस्ट वांटेड शूटर है। अंकित को गैंगस्टर राजेश बवाना का दामाद भी बताया जाता है। बताया जा रहा है कि अंकित राइवल गैंग के किसी सदस्य की हत्या करने की फिराक में था। पुलिस को सूत्रों से पता चला कि अंकित मुनक नहर के रास्ते सोनीपत की तरफ भागने की फिराक में है। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर ली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बवाना में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जैसे ही बवाना गैंग का अंकित वहां पहुंचा तो उसने पुलिस को देखा। बचने के लिए अंकित ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक कॉस्टेबल को भी घायल हो गया। काफी देर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने राजेश बवानिया गैंग का अंकित मान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कारतूस भी मिले।
यह भी पढ़ें: Lucknow Murder: युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दरवाजा तोड़कर घुसा आरोपी, लोहे की रॉड से किया हमला
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
36 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines