दिल्ली में बीती रात 2 एनकाउंटर, राजेश बवानिया गैंग के अंकित को लगी गोली, गाजीपुर में 2 मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली बीती रात अपराधियों के लिए आफत भरी रही। एक ही रात में दिल्ली पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें 2 मोस्ट वांटेड और एक बदमाश राजेश बवानिया गैंग का सदस्य है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Two encounters in Delhi

दिल्ली में बीती रात अपधारियों के लिए भारी रही। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रातभर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की। बवाना इलाके में दिल्ली पुलिस ने राजेश बावनिया गैंग के अंकित मान का एनकाउंटर किया। बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। इसमें एक सिपाही को भी गोली लगी।

विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली के गाजीपुर में भी पुलिस ने कार्रवाई की। गाजीपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकांटर में जाफराबाद निवासी अमीन और मो. दानिश दो मोस्ट वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को 3 पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि राजेश बवानिया गैंग का सदस्य अंकित मान पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अंकित मोस्ट वांटेड शूटर है। अंकित को गैंगस्टर राजेश बवाना का दामाद भी बताया जाता है। बताया जा रहा है कि अंकित राइवल गैंग के किसी सदस्य की हत्या करने की फिराक में था। पुलिस को सूत्रों से पता चला कि अंकित मुनक नहर के रास्ते सोनीपत की तरफ भागने की फिराक में है। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर ली।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बवाना में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जैसे ही बवाना गैंग का अंकित वहां पहुंचा तो उसने पुलिस को देखा। बचने के लिए अंकित ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक कॉस्टेबल को भी घायल हो गया। काफी देर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने राजेश बवानिया गैंग का अंकित मान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कारतूस भी मिले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ