Delhi challan: देश की राजधानी दिल्ली में यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने 3D बेस्ड रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम (RLVD) लगाए हैं। इन कैमरों से नियम तोड़ने वालों के पास ई चालान भेजे जाते हैं। सड़क हादसों को कम करने और मानव संसाधन को बचाने के मकसद से यह कैमरा लगाए गए हैं। 1 जनवरी 2024 से 15 मार्च तक इन कैमरों से चालान के चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए हैं।
दक्षिणी दिल्ली में सबसे अधिक चालान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस साल अब तक कुल 69296 चालान किए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चालान दक्षिणी दिल्ली के नौरोजी नगर, नारायणा, मूलचंद, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग, लाजपत नगर और एंड्रयूज गंज रेडलाइट पर किए गए। वहीं, 2022 जिस साल यह कैमरा लगाए गए थे उस दौरान 59937 चालान किए गए थे। इसके बाद 2023 में यह संख्या घटकर 21089 हो गई थी।
कैसे काम करते हैं यह कैमरे
यह 3डी रडार आधारित कैमरा हैं जो रात में भी काम करते हैं। चौराहों से यह कैमरे रेड लाइट जंप करने वाले वाहन, गलत साइड चलने वाले वाहन, बिना हेलमेट के टू व्हीलर चलाने वालों और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों आदि की फोटो खींचकर कंट्रोल रूम भेजते हैं। कंट्रोल रूम से इन तस्वीरों के साथ वाहन मालिक के पास उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ई चालान भेजा जाता है।
इस काम भी आते हैं
इन कैमरों से जाम लगने के दौरान यातायात सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती है। त्यौहारों, वाहन के खराब होने या किसी रैली आदि के दौरान इन कैमरों से मिलने वाले फुटेज से ट्रैफिक कंट्रोल किया जाता है। इसके अलावा कई बार जिन जगहों पर कैमरे लगे हैं उस राडर में होने वाले सड़क हादसों में इससे हादसों का स्पष्ट कारण पता लगाने में भी मदद मिलती है।
ये भी पढें: BJP पार्षद की हत्या में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गोधरा ट्रेन कांड से है कनेक्शन
संबंधित खबरें
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
1 hr agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
3 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
11 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
14 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
15 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
18 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
21 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines