नए साल को लेकर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 31 दिसंबर को बंद रहेंगे ये रास्ते

Traffic Advisory On The Eve of New Year 2026: दिल्ली एनसीआर में नए साल के जश्न को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में 31 दिसंबर की रात को कौन कौन से रास्ते बंद रखे गए हैं, किन रास्तों को बदला गया है, इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की गई है. वहीं ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर भी बड़ी सख्ती दिखाई गई है.

traffic police

Image Credit: Google Gemini

Traffic Advisory On The Eve of New Year 2026: दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक पुलिस ने नए साल के लिए यातायात संबंधी चेतावनी जारी की है. 31 दिसंबर को रात 8 बजे से कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. केवल वैध पास वाले वाहनों को ही कुछ निश्चित क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति होगी. नए साल का जश्न समाप्त होने तक यातायात में बदलाव और विशेष पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी. इसके अलावा कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले वाहनों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, पटेल चौक आदि स्थानों से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी. गोल डाक खाना, काली बारी मार्ग, पंत मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग, मिंटो रोड और विंडसर प्लेस जैसे स्थानों पर पार्किंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया गेट के आसपास भी विशेष व्यवस्था

नए साल के जश्न के लिए इंडिया गेट पर पैदल यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए इंडिया गेट के आसपास भी विशेष व्यवस्था की गई है. क्यू-पॉइंट, मथुरा रोड-पुराना किला, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, रफी मार्ग पंडारा रोड से यातायात को जरूरत पड़ने पर डायवर्ट किया जा सकता है. कई गोल चक्कर पर इसी तरह डायवर्जन हो सकता है. सड़क किनारे वाहन किसी को खड़ा करने नहीं दिया जाएगा. अनधिकृत पार्किंग किए गए वाहनों को क्रेन से उठाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को आरएमएल हॉस्पिटल रोड, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड या विंडसर प्लेस जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है. नए साल की पूर्व संध्या से पहले दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी भर में एक बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान शुरू किया है. पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो का उपयोग करने और शराब पीकर वाहन चलाने से हर हाल में बचने का आग्रह किया है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने या जश्न के दौरान अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ