सड़कें बंद, रूट डायवर्ट, 20000 जवान तैनात… दिल्ली में इन पाबंदियों के बीच मनाना होगा नए साल का जश्न

Delhi New Year Celebration: दिल्ली में लोगों को नए साल का जश्न पाबंदियों के बीच मनाना होगा. लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के मद्देनजर इस बार नए साल पर दिल्ली में कड़ा पहरा रहेगा. कुछ सड़कें बंद करके रूट डायवर्ट किया गया है. चेकिंग टीमें फील्ड में रहेंगी, ताकि ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों से निपटा जा सके.

New Year 2026 Celebration in Delhi

दिल्ली में लोगों को पाबंदियों के बीच नए साल का जश्न मनाना होगा.

Delhi New Year Celebration: न्यू ईयर 2026 में 2 दिन रहे गए हैं और राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न की तैयारियां भी चल रही हैं. दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने बिना किसी शोर-शराबे और हंगामे के शांति से नए साल का जश्न मनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं. पूरे शहर को करीब पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन

ट्रैफिक मैनेजमेंट एडवाइजरी करके लोगों को सलाह दी गई है कि वे पुलिस को सहयोग करें. सुरक्षा नियमों और एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें. किसी भी तरह की लापरवाही, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लोगों से अपील की गई है कि वे शराब पीकर ड्राइव न करें. अपने आस-पास कोई संदिग्ध गतिविधि होते हुए देखें तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें.

विज्ञापन

20000 जवान किए गए हैं तैनात

लाल किले के पास आतंकी हमले के मद्देनजर 31 दिसंबर को पूरे शहर में कड़ा पहरा रहेगा. दिल्ली शहर को करीब 20000 जवानों और अर्धसैनिक बलों को सौंप दिया गया है. प्रमुख भीड़-भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में कड़ी निगरानी रहेगा. खेल गांव, हौजखास, ग्रीन पार्क, साउथ एक्स, ग्रेटर कैलाश एम ब्लाक, साकेत, वसंत कुंज, वसंत विहार, महिपालपुर, ऐयरोसिटी, कनॉट प्लेस, लाल किला के आस-पास चांदनी चौक बाजार में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात हैं.

विज्ञापन

कनॉट प्लेस में वाहनों की नो एंट्री

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, 31 दिसंबर को रात 8 बजे के बाद किसी वाहन का कनॉट प्लेस में एंट्री नहीं मिलेगी. कनॉट प्लेस की ओर आने वाली गाड़ियों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, RK आश्रम, चित्रगुप्त मार्ग, गोल मार्केट, GPO, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी फिरोजशाह रोड, जय सिंह रोड और विंडसर प्लेस पर ही रोक दिया जाएगा. चेम्सफोर्ड रोड से एंट्री भी बंद रहेगी. लोगों को रिंग रोड, बहादुरशाह जफर मार्ग या पंचकुइयां रोड से जाना पड़ेगा. भैरों रोड, मथुरा रोड और मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर भी रूट डायवर्ट रहेगा.

विज्ञापन

यहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग

बता दें कि कनॉट प्लेस में वाहनों की एंट्री बंद होने के मद्देनजर लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा भी मिलेगी. लोग अपने वाहन गोल डाकखाना, काली बाड़ी मार्ग, पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, रकाब गंज रोड (पटेल चौक), कोपर्निकस मार्ग (मंडी हाउस), मिंटो रोड, पंचकुइयां रोड, केजी मार्ग और विंडसर प्लेस पर पार्क कर सकेंगे. पार्किंग पहले आओ पहले स्पेस पाओ के आधार पर होगी. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए साउथ दिल्ली से राम मनोहर लोहिया पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड या विंडसर प्लेस से जाना होगा.

सुरक्षा के ये सब इंतजाम भी रहेंगे

31 दिसंबर की रात को 600 से ज्यादा नाइट क्लब, बार, पब और रेस्टोरेंट पुलिस की निगरानी में रहेंगे. कुछ इलाकों में स्वाट टीम तैनात रहेगी. ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, बिना हेलमेट के सवारी करने वालों, ट्रिपल राइडिंग करने वालों, गलत साइड पर ड्राइविंग करने वालों पर नजर रखेगी. आबकारी विभाग की टीमें चेक करेंगी कि 25 साल से कम उम्र के लोगों को शराब तो नहीं परोसी जा रही. सभी PCR यूनिट फील्ड में रहेंगी और PCR वैन के साथ गश्त करेंगी. क्विक रिएक्शन टीम (QRT) भी तैनात रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ