नई दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को काफी बवाल देखने को मिला. प्रोटेस्ट की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों को बंद रखा और कुछ मार्गों पर डाइवर्जन की सुविधा दे गई. इस बीच सीजेपी ने 11 अक्टूबर को भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. दिल्ली में यातायात प्रभावित न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है और लोगों से कुछ मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
जरूरत पड़ने पर ही निजी वाहन का करें इस्तेमाल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि सुबह 6 बजे से जरूरत के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. नई दिल्ली और सेंटर दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर और सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो तय समय से पहले घर से निकलें और जरूरत पड़ने पर ही निजी वाहन का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को खुलेंगी दुकानें, ‘ड्राई डे’ भी खत्म; CJP नेताओं को छोड़कर सभी प्रदर्शनकारी रिहा
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंध और डायवर्जन उस समय की स्थिति के आधार पर लागू किए जाएंगे. हालात सामान्य होने पर यातायात प्रबंधन से जुड़े उपायों में बदलाव भी किया जा सकता है. ऐसे में वाहन चालकों को यात्रा के दौरान ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों और सड़क पर लगे संकेतों का पालन करने की सलाह दी गई है.
इन 30 जगहों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट से नई दिल्ली की ओर जाने वाला मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, पंचकुइयां रोड और मंडी हाउस के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर भी वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है. भरों रोड-एमजीएम रिंग रोड टी-प्वाइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर और नीला गुंबद गोलचक्कर को भी संभावित रूप से प्रभावित स्थानों में शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘हमारे साथ अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ…’, हिरासत से रिहा होने के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
कनॉट प्लेस-संसद मार्ग पर यातायात प्रभावित
एडवाइजरी में मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे का मार्ग और रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट का भी जिक्र है. वहीं, अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर, विंडसर प्लेस, टॉलस्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, रेल भवन, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड टी-प्वाइंट, गोल डाकखाना, पटेल चौक, जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-प्वाइंट, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-प्वाइंट पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है.
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
20 mins agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
48 mins agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
1 hr agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
17 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
19 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
23 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines