हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Republic Day 2026: दिल्ली में 4 दिन इन रास्तों पर आनजे-जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

Republic Day Traffic Advisory: दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड की तैयारी चल रही है और 4 दिन रिहर्सल की जानी है, इसलिए दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें बंद रहने वाली सड़कों और वैकल्पिक सड़कों के बारे में बताया गया है. साथ ही लोगों से सहयोग करने की अपील भी की गई है.

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक जाम देखने को मिल सकता है.

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल होनी है. इसके लिए कर्तव्य पथ के आस-पास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 4 दिन 17, 19, 20 और 21 जनवरी 2026 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इन दिनों हर रोज सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर्तव्य पथ पर ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. रिहर्सल विजय चौक से इंडिया गेट के सी-हेक्सागन तक आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर खत्म होगा VVIP कल्चर, नदियों के नाम पर रखे गए सिटिंग एरिया के नाम, जानें और भी बदलाव

इन चौराहों पर ट्रैफिक रहेगा बंद

कर्तव्य पथ – रफी मार्ग
कर्तव्य पथ – जनपथ
कर्तव्य पथ – मानसिंह रोड
कर्तव्य पथ – सी-हेक्सागन

विज्ञापन

लोगों से सहयोग की खास अपील

परेड रिहर्सल के दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ आम वाहनों के लिए बंद रहेगा, जिससे आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और जाम की स्थिति बन सकती है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें. दिल्ली में सफर के लिए रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों रोड, वंदे मातरम् मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट सहित अन्य प्रमुख सड़कें वैकल्पिक मार्ग रहेंगी.

इस तरह रूट अपना सकते लोग

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 4 दिन विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर आम लोगों के लिए ट्रैफिक बंद रहेगा. ऐसे में लोग सराय काले खां और IP फ्लाईओवर होते हुए राजघाट जाने वाली रिंग रोड से आवाजाही कर सकते हैं. मथुरा रोड और भैरों रोड होते हुए रिंग रोड जाने वाला लाजपत राय मार्ग भी लोग आने-जाने के लिए कर सकते हैं. अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग और कौटिल्य मार्ग से होते हुए सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट और बाबा खड़क सिंह मार्ग की ओर जा सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? आखिर इस दिन ऐसा क्या हुआ था खास

पृथ्वी राज रोड से होकर राजेश पायलट मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग से मथुरा रोड और रिंग रोड की ओर भी जा सकते हैं. बर्फखाना से आजाद मार्केट और रानी झांसी फ्लाईओवर के रास्ते पंचकुइयां रोड, हनुमान मूर्ति, वंदे मातरम मार्ग और धौला कुआं जा सकते हैं. भैरों रोड और मथुरा रोड होते हुए रिंग रोड से सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग और पृथ्वी राज रोड पर जा सकते हैं. सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग होते हुए पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग और अपर रिज रोड या वंदे मातरम मार्ग पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

ISBT, चांदगी राम अखाड़ा और मॉल रोड होते हुए आजादपुर जाने वाला रिंग रोड भी ले सकते हैं. रिंग रोड, भैरों रोड और मथुरा रोड से होते हुए लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग और सफदरजंग रोड पर भी जा सकते हैं. तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट और शंकर रोड होते हुए वंदे मातरम मार्ग पर जा सकते हैं. पूर्वी दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली आने-जाने के लिए वंदे मातरम मार्ग होते हुए रिंग रोड से जा सकते हैं. दक्षिण दिल्ली से कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय जाने के लिए मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग से होते हुए पार्क स्ट्रीट से मंदिर मार्ग या बाबा खड़क सिंह मार्ग पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 24 से 26 जनवरी Republic Day 2026 लॉन्ग वीकेंड के लिए परफेक्ट हैं ये 5 डेस्टिनेशंस, आज ही टिकट कर लीजिए बुक

विज्ञापन

वंदे मातरम मार्ग और लिंक रोड होते हुए रिंग रोड से पंचकुइयां रोड जा सकते हैं. रिंग रोड और सरदार पटेल मार्ग से होते हुए 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट और RML गोलचक्कर की ओर, नॉर्थ एवेन्यू या बाबा खड़क सिंह मार्ग से भी आना-जाना कर सकते हैं. विनय मार्ग या शांति पथ जाने वाले लोग, नई दिल्ली या उससे आगे की ओर जाने वाले लोग मदर टेरेसा क्रिसेंट और RML गोलचक्कर होते हुए सरदार पटेल मार्ग से बाबा खड़क सिंह मार्ग या मंदिर मार्ग होते हुए पार्क स्ट्रीट वाला रास्ता भी ले सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola