नई दिल्ली: सदर बाजार में 17 बिल्डिंगों की 25 दुकानें सील करने के मामले में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि सदर बाजार में हुए सीलिंग एक्शन से अन्य मार्केट के दुकानदारों में भी दहशत की स्थिति हो गई है। व्यापारियों को सीलिंग की धमकी मिल रही है , दिल्ली में इस समय एमसीडी में कोई सरकार नहीं है और एमसीडी का नियंत्रण एलजी के पास है , सभी अधिकारी एलजी को ही रिपोर्टिंग कर रहे हैं, एलजी से निवेदन है कि दुकानों को डीसील करवाएं।
सीटीआई ने पत्र में लिखा है कि सीलिंग की कार्रवाई का ऑर्डर 11 अप्रैल 2022 को जारी हुआ था। मगर, 10 महीने बाद एक्शन हुआ है। अब तक अधिकारी क्या कर रहे थे ? अब 10 महीने बाद अचानक से दुकानों को क्यों सील किया गया,अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है , इसकी जांच होनी चाहिए।जिन दुकानों को सील किया गया है, उन्हें ट्रेड लाइसेंस भी मिला है। उनकी रजिस्ट्री व्यवसासिक श्रेणी में हुई है। कई दुकानों की रजिस्ट्री 1947 से पहले की है।
पिछले दिनों केंद्रीय शहरी विकास मंत्री डॉ. हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा था कि दिल्ली में सीलिंग नहीं होगी। इसके बावजूद ट्रेडर्स को प्रताड़ित किया जा रहा है।
वहीं सीटीआई ने ये भी लिखा है कि हमारी मांग है कि पूरे सदर बाजार को कमर्शल नोटिफाई कर दिया जाए। अभी मार्केट में कुछ गलियां रिहायशी हैं, लेकिन उसमें 95 प्रतिशत से अधिक व्यवसायिक गतिविधि होती है। मास्टर प्लान 2021 में एक क्लॉज है, जिसमें कहा गया है कि जिस एरिये में 70 प्रतिशत से ज्यादा कमर्शियल एक्टिविटी होती है, उसे कमर्शल माना जाएगा।
इसी के तहत 2004 में सदर बाजार में कोई दुकान सील नहीं हुई, जबकि उस दौरान दिल्ली में कई जगह सील हुई। उसी दौरान तत्कालीन डीसी ने डीडीए को एक सर्वे रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें साफ लिखा था कि सदर बाजार में 95 प्रतिशत क्षेत्र व्यवसायिक है। इसीलिए मार्केट को कमर्शल की तरह ट्रीट किया जाए। फिर डीडीए ने अपने रेकॉर्ड मॉडिफाई नहीं किये।इसी का दंश का झेलना पड़ रहा है।सीटीआई महासचिव विष्णु भार्गव और रमेश आहूजा ने कहा कि सदर बाजार मुगलों और अंग्रेजों के जमाने का बाजार है और पूरा बाजार ही कमर्शियल है ।
संबंधित खबरें
सरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
40 mins ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
1 hr agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
2 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
5 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
5 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
8 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
9 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines