Delhi Traffic Live Update: दिल्ली में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। यहां आए दिन कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम रहता है। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों तक लग जाते हैं। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए News 24 आपको दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक की पल-पल अपडेट देगा।
और पढ़िए –Rajasthan Local News: चुनावी साल में 75 IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
इन सड़कों से करें परहेज, यहां देखें लाइव अपडेट…
घर से सुबह ऑफिस निकलते या सड़क पर वाहन लेकर निकलने से पहले अगर आपको अपने गंतव्य तक जाने के रास्ते का ट्रैफिक का हाल मिल जाए तो आप न केवल जाम से बच सकते हैं। मार्ग डायवर्ट कर जाम से बच भी सकते हैं। इसी को देखते हुए न्यूज 24 एक मुहिम चालू कर रहा है। जिसमें आपको एनसीआर के पलपल का अपडेट देखने को मिलेगा।
Delhi Traffic Live Updates:
रात 8:30 बजे: बुराड़ी मेन रोड जाम लगा हुआ है। पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर लंबा जाम है। यहां 15 मिनट का वेटिंग टाइम है। बिजवासन फ्लाईओवर पर वाहनों की कतारें लगी हुई हैं। मंगोलपुरी से सरस्वती विहार जाते हुए वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं। तिलक नगर में जाम लगा हुआ है।
दोपहर 12 बजे: नेशनल हाईवे 44 पर पिछले 1 घंटे से जाम लगा है। लोग जाम में फंसे होने की शिकायत कर रहे है।
सुबह 11ः30 बजे: पीतमपुरा अंडरपास पर भारी जाम लगा हुआ है।
सुबह 11:00 बजे: पूसा रोड़ से पहले लिंक रोड़ पर भारी जाम लगा हुआ है। मेट्रो का निर्माण कार्य चलने के कारण रोजाना सुबह 10ः30 बजे यहां जाम लग जाता है। गोल चक्कर पर बेहतर लाल बत्ती प्रबंधन की जरूरत है।
सुबह 8:30 बजे-मेन वजीराबाद रोड पर मेट्रो का काम चल रहा है। जिसके चलते खजूरी खास चौक से गोकुलपुरी तक ट्रैफिक काफी स्लो है। इसी तरह शकरपुर, गांधी नगर कैलाश नगर से शास्त्री पार्क पुस्ता मार्ग पर सहारनपुर हाईवे का काम चल रहा है जिससे यहां वाहनों की गति काफी धीमी है। बाहर रिंग रोड पर बुराड़ी से मजनूं का टीला जाते हुए वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं। बुद्वा जयंती रेड लाइट पर जाम लगा है।
जानें कितनी विकराल है समस्या
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली दिल्ली जाम के मामले में दुनिया के बड़े शहरों में 11वां स्थान पर है। यहां शाम के समय करीब 77% और सुबह के समय औसतन 53% प्रतिशत सड़कों जाम रहती हैं। यहां जाम का कारण अवैध पार्किंग, खराब सड़कें, मॉनसूनी बारिश, वाहन खराब होना आदि है।
यहां करें शिकायत
दिल्ली: ट्विटर हैंडल @dtptraffic, 24×7 Control Room : +91-11-25844444,1095
नोएडा: ट्विटर हैंडल @noidatraffic, यातायासत हेल्पलाइन नंबर-9971009001
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
9 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines