हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली में आज 6 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे और सुबह 6 बजे से DMRC की एडवाइजरी लागू हो गई है, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी. ऐसे में आज लोगों को मेट्रो में सफर करने में परेशानी आ सकती है तो लोगों से अपील है कि वे अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करें.

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद आज DMRC ने मेट्रो स्टेशन बंद रखने का ऐलान किया है. (Credit-AI)

दिल्ली में आज 6 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे, जिसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एडवाइजरी जारी की है. आज 12 अक्टूबर दिन सोमवार की सुबह 6 बजे 6 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद कर दी गई है और शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट बंद ही रहेगी. आज ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. इसके चलते ही DMRC ने मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है. DMRC ने देर रात सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर मेट्रो स्टेशन बंद रखने की जानकारी दी और लोगों से सहयोग की अपील की.

सभी छह स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी

DMRC की एडवाइजरी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी. लेकिन इन सभी 6 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा लोगों को मिली. शाम 4 बजे के बाद हालातों की समीक्षा करके आगे के लिए आदेश-निर्देश जारी किए जाएंगे. इसलिए आज घर से निकलने से पहले लोग मेट्रो स्टेशनों की स्थिति का अपडेट जरूर लें और DMRC अधिकारियों को सहयोग करें. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आज मेट्रो की बजाय अन्य ट्रांसपोर्ट सर्विस का इस्तेमाल करें.

दिल्ली में आज 30 सड़कों पर रूट डायवर्ट रहेगा

INDIA ब्लॉक मार्च के चलते आज दिल्ली में 30 सड़कों पर रूट डायवर्ट भी रहेगा, जिसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन आज सुबह 6 बजे से लागू हो गया है. ट्रैफिक से जुड़े अपडेट और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के X, इंस्टाग्राम, फेसबुक अकाउंट के साथ ऑफिशियल वेबसाइट traffic.delhipolice.gov.in पर नजर रख सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर 1095 या 011-25844444 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन

आज इन सड़कों पर सफर से बचने की सलाह

  1. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – संसद मार्ग टी-पॉइंट
  2. गोलचक्कर शंकर रोड – वंदे मातरम ‘टी’ प्वाइंट (नई दिल्ली की ओर)
  3. धौला कुआं फ्लाईओवर
  4. गोलचक्कर झंडेवालान
  5. गोलचक्कर पंचकुइयां
  6. गोलचक्कर मंडी हाउस
  7. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)
  8. राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)
  9. मिंटो रोड / दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  10. गुरु नानक चौक
  11. चेम्सफोर्ड रोड – आउटर सर्कल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट
  12. भैरों रोड – रिंग रोड टी-पॉइंट
  13. लोधी रोड फ्लाईओवर
  14. गोलचक्कर नीला गुंबद
  15. मदरसा टी-पॉइंट
  16. गोलचक्कर सम्राट होटल
  17. सरदार पटेल मार्ग – पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  18. भीकाजी कामा प्लेस अंडरपास
  19. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  20. रिंग रोड – सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
  21. गोलचक्कर अशोका रोड – जंतर मंतर रोड
  22. गोलचक्कर विंडसर पैलेस
  23. टॉलस्टॉय – जनपथ क्रॉसिंग
  24. गोलचक्कर रेल भवन
  25. जय सिंह रोड – संसद मार्ग क्रॉसिंग
  26. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – बाराखंभा रोड टी-पॉइंट
  27. गोलचक्कर गोल डाक खाना
  28. गोलचक्कर पटेल चौक
  29. जय सिंह रोड – अशोका रोड टी-पॉइंट
  30. गोलचक्कर आरएमएल (RML) अस्पताल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola