Delhi Crime News: दिल्ली में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की हत्या, दो साल की बच्ची मिली सुरक्षित

DELHI

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।

विज्ञापन

Triple Murder In Delhi: दिल्ली में मंगलवार सुबह ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। अशोक नगर के ब्लॉक 50 के हरि नगर के एक घर में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतकों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल है। मृतकों की पहचान समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और नौकरानी सपना के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक समीर बिजनेसमैन थे जबकि पत्नी इसी बिल्डिंग में ब्यूटी स्टोर चलाती थी। डेड बॉडी ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अंदर तीन लाशें पड़ी है। तीनों के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।

Advertisment

पांच आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

ट्रिपल मर्डर की सूचना के बाद FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया। शुरुआती जांच में जानकारी मिली कि पांच लोगों ने मिलकर हत्या के वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपी बाइक पर आए थे।

पुलिस के मुताबिक, मेड सपना सुबह 7:30 बजे घर आई थी। उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक दंपती की एक दो साल की बच्ची भी है, जो घर में सकुशल मिली है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोई फोर्स एंट्री नहीं है, यानी हो सकता है कि किसी जान पहचान वाले ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ