दिल्ली के द्वारका कोर्ट के बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए हमले की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने पूरा परिसर खाली करवा दिया है। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह पौने 11 बजे पीसीआर को कॉल मिली थी। इसमें बताया गया था कि द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। अधिकारी के अनुसार ईमेल मंगलवार को रात 9 बजे भेजा गया था। कोर्ट अधिकारियों ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को बुधवार सुबह दी। धमकी के चलते फिलहाल सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक की जांच में बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस को कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है।
पहले भी मिल चुकी धमकी
गौरतलब है कि दिल्ली में बम की धमकी का यह पहला केस नहीं है। इससे पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले दिनों दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों को उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन पुलिस जांच के बाद हर बार धमकी झूठी निकली। पिछले साल दिसंबर की बात करें तो दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) और पश्चिम विहार स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों में हमले को लेकर ईमेल किया गया था। स्कूलों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर छुट्टी कर दी गई थी।
दिल्ली पुलिस ने की थी पुष्टि
दिल्ली पुलिस ने भी मामले में पुष्टि की थी कि 40 स्कूलों को उड़ा देने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। ईमेल भेजने वाले ने लिखा था कि मैंने स्कूलों में बम फिट किए हैं। छोटे बम अच्छी तरह छिपाए गए हैं। इससे बिल्डिंग्स को नुकसान नहीं होगा, लेकिन इनके फटने से लोगों को नुकसान होगा। मुझे 30 हजार डॉलर की जरूरत है, अगर पैसे नहीं दिए गए तो ब्लास्ट कर दिया जाएगा। हालांकि पुलिस जांच के बाद धमकी फर्जी निकली थी।
यह भी पढ़ें:दामाद संग भागी सास के पति ने लिया यूटर्न, पत्नी को साथ रखने की जताई इच्छा; रखी ये शर्त
यह भी पढ़ें:दामाद संग भागी ‘सास’ की बेटी की आज थी शादी; घर में सन्नाटा, आंखों में आंसू
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
16 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
18 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
23 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines