---विज्ञापन---

चोरी के शक में दलित युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, दर्दनाक मौत; देखें बलरामपुर का वीडियो

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी के शक में एक दलित युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अकबर अली समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य विवरण

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

युवक को चोरी के मामूली शक में खंभे से उल्टा बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया।

यह घटना 11 अगस्त को हुई जब राम सनेही नाम का युवक बाजार जा रहा था।

अतिरिक्त जानकारी

आरोपियों ने युवक पर ढाबली में चोरी की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गैसड़ी थाना क्षेत्र में चोरी के मामूली शक में एक दलित युवक को खंभे से उल्टा बांधकर लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी जान चली गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, 11 अगस्त को दलित समुदाय का राम सनेही नाम का युवक घर से बाजार जाने के लिए निकला था. ठाकुरपुर के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया. आरोपियों ने उस पर ढाबली में चोरी की कोशिश करने का आरोप लगाया और पकड़कर बिजली के खंभे से उल्टा बांध दिया. इसके बाद मोटे डंडों से उसकी जमकर पिटाई की गई. पीड़ित रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपी बेरहमी से मारते रहे. मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय तमाशा देखते रहे.

First published on: Aug 14, 2026 05:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola