दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के बाद चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. मर्डर के बाद आरोपियों ने शव को कुशक रोड के पास सुनसान खेत में पत्तों और मिट्टी के नीचे छिपा दिया था. पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 19 साल के आरोपी शिवम गणेश को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा वारदात में शामिल तीन अन्य नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है.
खेत में मिला क्षत-विक्षत शव
पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह कुशक रोड स्थित एक खेत में स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में था. शव का दायां हाथ गायब था और चेहरे और पेट का हिस्सा बुरी तरह सड़ा हुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया कि खुले में पड़े रहने और लावारिस जानवरों के नोंचने की वजह से शव बहुत तेजी से सड़ गया था. मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई. इसके अलावा शरीर पर चाकू के आठ गहरे घाव मिले हैं.
यह भी पढ़ें : जिस होटल में ठहरी थी गर्लफ्रेंड, उसी में किया चेक-इन; फिर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर ले ली जान
दोस्त ने पहले किया रेप, फिर साथियों को बुलाया
जांच में पता चला कि नाबालिग शुक्रवार रात अपने 17 साल के दोस्त से मिलने गई थी. जांच अधिकारी के मुताबिक, आरोपी और उसके दोस्त शराब के नशे में धुत थे. 17 वर्षीय लड़के ने पहले लड़की के साथ रेप किया. जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो उसने अपने तीन अन्य दोस्तों को बुला लिया. इसके बाद बाकी आरोपियों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की. मामला खुलने के डर से आरोपियों ने उस पर 6 से ज्यादा बार चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली.
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को खेत में पत्तों और मिट्टी से ढक दिया. इसके बाद वहां से भाग निकले.
यह भी पढ़ें : 24 साल बाद पैदा हुए थे बच्चे, 4 महीने में ही जुड़वा बेटियों को मार डाला; फिर खुद को लगाने चली थी फांसी
टेम्पो से खुला राज
शव की पहचान न होने की वजह से केस बेहद पेचीदा था. पुलिस टीमों ने इलाके के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक टेम्पो की संदिग्ध आवाजाही नजर आई. नंबर प्लेट साफ न होने के बावजूद स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक को ढूंढ निकाला. चालक ने बताया कि उसका 17 वर्षीय छोटा भाई इस टेम्पो का चलाता था. फुटेज में चार लड़के भी भागते दिखे. इसके बाद पुलिस ने स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर चारों आरोपियों को दबोच लिया.
यह भी पढ़ें : मां…मां… पुकारता रह गया 3 साल का बच्चा, मां-पिता ने लगा दी उफनती नदी में छलांग; कर्ज से थे परेशान
घरवालों को नहीं थी लापता होने की खबर
पुलिस ने बताया कि नाबालिग पढ़ाई छोड़ चुकी थी और अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी. वह अपने माता-पिता से अलग रह रही थी, जिसकी वजह से परिजनों को उसके दो दिनों से लापता होने की जानकारी नहीं थी और कोई गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई थी.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
1 hr agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
9 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
11 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines