Swiss woman murder mystery: दिल्ली के तिलक नगर में हुई स्विस महिला की हत्या के मामले में पुलिस सावधानी से कदम बढ़ा रही है। आरोपी गुरप्रीत ने हत्या के बाद शव को सेंट्रो कार में छिपाया था। वह खुद नैनो कार से ड्राइव करता रहा। महिला लीना बर्जर स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख की रहने वाली थी। जिसका मर्डर 16 अक्टूबर को आरोपी ने किया था। पुलिस की ओर से बताया गया है कि हत्या का सीन रिक्रिएट किया जाएगा। आरोपी ने जहां-जहां से कार गुजारी, उन सभी रूट्स की मैपिंग की जाएगी।
बार-बार आरोपी बदल रहा है बयान
आरोपी ने मर्डर विष्णु गार्डन के शाहपुरा खत्ता के पास किए जाने की बात कबूल कर ली है। आरोपी लीना को होटल से लेकर आया था। आरोपी ने लीना को काला जादू दिखाने के बहाने चेन से बांध दिया था। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस फिलहाल आरोपी गुरप्रीत के फोन की जांच भी करेगी। पुलिस को शक है कि वारदात में उसके साथ कोई और भी शामिल था। क्योंकि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। जिससे शक बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें-हैकिंग या बड़ी सुरक्षा चूक! कैसे ONLINE प्रकाशित हो गया ब्रिटिश पीएम का मोबाइल नंबर?
आरोपी की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। पुलिस उसके करीबी लोगों पर भी नजर रख रही है। गुरप्रीत से अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी समेत लीना के तीन फोन जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं। आरोपी की ईमेल आईडी और वाट्सएप चैटिंग को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी ने वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के तिलक नगर इलाके में महिला की हत्या को अंजाम दिया था। जनकपुरी निवासी गुरप्रीत 30 साल का है। जो 29 साल की लीना से शादी करना चाहता था।
कार में ले जाकर आरोपी ने फेंक दिया था शव
लेकिन आरोपी को शक था कि उसकी किसी अन्य युवक से दोस्ती है। जिसके बाद उसने ज्यूरिख से महिला को भारत बुलाया था। जिसके बाद महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। जिसे पीड़िता ने ठुकरा दिया था। गुस्से में आए आरोपी ने महिला को मारने की प्लानिंग कर रखी थी। जिसके बाद गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद आरोपी ने शव को कार में ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस कई सीसीटीवी चेक करने के बाद उस तक पहुंच गई थी।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
2 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
17 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
22 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines