Swati Maliwal News : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल गुरुवार से विकासपुरी से 3 गाड़ियां कूड़ा लेकर अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचीं और उनके घर के बाहर कूड़ा फेंक दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया।
दिल्ली में स्वच्छता के मुद्दे पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने विरोध प्रदर्शन किया। वह अपने साथ 3 गाड़ियां कूड़ा लेकर भी पहुंचीं और यह कूड़ा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कूड़ा फेंकने पर स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें : मेरी दिल्ली आतंकी अफजल प्रेमी के हाथ में जाए और मैं चुप बैठ जाऊं…स्वाति मालीवाल ने ‘आप’ को दिया जवाब
जानें क्या बोलीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल?
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि पूरा शहर कूड़ेदान में बदल गया है। वह यहां अरविंद केजरीवाल से बात करने के लिए आई हैं। वह केजरीवाल से कहना चाहती हैं कि सुधर जाओ वरना जनता सुधार देगी। वह न तो उनके गुंडों से डरती है और न ही उनकी पुलिस से।
विकासपुरी इलाके में कूड़े के ढेर को उठाती दिखीं स्वाति मालीवाल
आपको बता दें कि इससे पहले स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विकासपुरी इलाके में सड़कों पर सालों से कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों में बहुत गुस्सा है। ये सारा कचरा उठाकर केजरीवाल के घर फेंकने जा रहे हैं। पूरी दिल्ली का बुरा हाल कर रखा है, जो गंदगी और बदबू दिल्ली वासी रोज झेलते हैं आज वो केजरीवाल झेलेंगे। जनता आ रही है केजरीवाल, डरना मत।
यह भी पढ़ें : DCW के मेंबर किरण नेगी और फ़िरदोस खान ने पत्र लिखकर स्वाति मालीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़े के ढेर में बदल दिया : स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को कूड़े के ढेर में बदल दिया है। हर जगह कूड़ा है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवेज, सड़क और लोगों के घरों के बाहर कूड़ा है। इस समस्या से निपटने के लिए कोई कुछ नहीं कर रहा है, इसलिए वे अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर गए और वहां कूड़ा डाला, ताकि उन्हें महसूस हो कि दिल्ली की जनता कैसा महसूस कर रही है, ताकि उनकी आंखें खुलें और वो लोगों के लिए काम करें। वह सिर्फ दिल्ली की जनता के फायदे के लिए काम करती हैं। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है, लेकिन वह उनसे नहीं डरती।
ये सारा कूड़ा अभी अरविंद केजरीवाल के घर फेंकने जा रही हूं
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
57 mins agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
1 hr agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
7 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
8 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
9 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
10 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
11 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
11 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
22 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines