Swati Maliwal attacks on AAP: अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान आप विधायक आतिशी मार्लेना ने सरकार बनाने के लिए एलजी को अपना ज्ञापन भी सौंपा है। इस बीच आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मावीवाल ने आप पर हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर लिखा ‘आप’ मेरे खिलाफ जो मर्जी बोलें, लेकिन आपको आतंकी अफजल से रिश्तों पर जवाब देना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की सांसद होने के नाते दिल्ली और देश के लिए आवाज उठाना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी दिल्ली आतंकी अफजल प्रेमी (आतिशी मार्लेना) के हाथ में जाए और मैं चुप बैठ जाऊं, ये हरगिज नही होगा। उन्होंने कहा कि आप मेरे खिलाफ जो मर्जी बोल लीजिए लेकिन अपको आतंकी अफजल से रिश्तों पर जनता को जवाब देना ही होगा।
स्वाति मालीवाल ने आप पर साधा निशाना
बता दें दिल्ली के सीएम पद के लिए आम आदमी पार्टी विधायकों द्वारा आतिशी मार्लेना का नाम तय करने के बाद दिल्ली की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। दरअसल, आज सुबह पहले आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आप पर निशाना साधा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर कहा कि आतिशी के माता-पिता ने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया था और राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी को बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी थी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के CM पद को संभालना आतिशी के लिए कितनी बड़ी चुनौती? क्या LG को दे पाएंगी टक्कर?
आप ने मांगा स्वाति मालीवाल से इस्तीफा
इसके बाद स्वाति मावीवाल का जवाब देते हुए आप विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि स्वाति आप की सांसद हैं, लेकिन इस समय वह बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं, उन्होंने कहा कि अगर स्वाति मालीवाल में जरा सी शर्म बची है तो वह आप से इस्तीफा दें और भाजपा से राज्यसभा की टिकट मांगे।
ये भी पढ़ें: आतिशी ने अरविंद को बताया बड़ा भाई, कहा- दिल्ली का एक ही सीएम, वो हैं केजरीवाल
संबंधित खबरें
इंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
10 mins agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 hr agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 hr agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
11 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
18 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
1 day agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines