Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में बढ़ते गैंगस्टर्स पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई। इस दौरान कोर्ट ने पुलिस पर टिप्पणी करते हुए गवाहों की सेफ्टी को लेकर भी सवाल उठाया। कोर्ट ने कहा कि ‘आम आदमी की नजर में कानून का डर कम हुआ है। साथ ही गैंगस्टरों के साथ बेवजह सहानुभूति नहीं करने की बात भी कही गई। कोर्ट ने कहा कि इन गैंगस्टर्स से समाज को छुटकारा मिलना चाहिए। यह सारी टिप्पणियां एक आरोपी की जमानत पर सुनवाई के दौरान की हैं।
दिल्ली पुलिस से सुप्रीम कोर्ट का सवाल
जमानत पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टरों के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली पुलिस से सवाल पूछते हुए टिप्पणी की है। इस दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि ‘किसी भी केस में एक गवाह पुलिस की आंख और कान होता है। आप उनकी सुरक्षा के लिए क्या कर रहे हैं?’ कोर्ट ने कहा कि ‘दिनदहाड़े सड़क पर हत्या होती है और सबूतों की कमी के चलते आरोपी बेखौफ छूट जाता है।’ कोर्ट ने कानून के डर को लेकर कहा कि आम आदमी की नजर में ये कम होता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, बनेगी अलग बेंच
गैंगस्टरों के साथ सहानुभूति नहीं- कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान गैंगस्टरों के साथ सहानुभूति जताने पर सख्ती जताने की बात कही। जिसमें कहा गया कि ‘इनके साथ किसी तरह की सहानुभूति न जताते हुए समाज को इनसे छुटकारा पाना होगा।’ बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणियां उस वक्त की जब अपराधी महेश खत्री उर्फ भोली की जमानत याचिका पर सुनवाई की जा रही थी।
पुलिस पर किया था हमला
पुलिस के मुताबिक, महेश खत्री उर्फ भोली एक कुख्यात बदमाश है। उसपर पिछले दिनों पुलिस टीम पर फायरिंग करने का भी आरोप लगा है। बता दें कि नॉर्थ रोहिणी पुलिस पर बाइक सवार बदमाशों ने कुछ दिन पहले हमला किया था। उसी समय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में पुलिस ने कारतूस और बाइक भी बरामद की थी।
ये भी पढ़ें: मुंबई सीरियल ब्लास्ट में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, HC के आदेश पर लगाई रोक
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
20 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines