जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, बनेगी अलग बेंच

Justice Verma Case: पिछले कुछ समय से जस्टिस यशवंत वर्मा का केस काफी सुर्खियों में है। उनके घर पर कैश मिलने के बाद से उनको उनके पद से हटाने की मांग भी कई गई। आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है।

Justice Verma Case

Photo Credit- X

Justice Verma Case: भारत के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि जस्टिस यशवंत वर्मा मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट एक नई बैंच बनाएगा। दरअसल, यशवंत वर्मा पर कैश कांड में फंसे हैं। उनके घर पर भारी संख्या में नकदी मिली थी, तभी से ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस यशवंत वर्मा की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका का जिक्र किया। इस याचिका में जस्टिस वर्मा के मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की गई है।

सुनवाई के लिए गठित होगी नई बेंच

भारत के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने इस मामले की सुनवाई के लिए एक नई पीठ नियुक्त करने की बात कही। चीफ जस्टिस ने यह भी साफ कर दिया कि उनको लिस्टेड क्यों नहीं किया जा सकता है। बीआर गवई ने कहा कि ‘यह मामला जस्टिस वर्मा से जुड़ा है। इसलिए उनको लिस्टेड नहीं कर सकते हैं। बता दें कि कपिल सिब्बल ने कहा था कि ‘यह उनके निष्कासन से जुड़ा है। हम इसे जल्द से जल्द सूचीबद्ध करने का अनुरोध कर रहे हैं।’

क्या है जस्टिस वर्मा केस?

14 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस वर्मा के घर पर आग लग गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद उनके घर से भारी मात्रा में कैश मिला था। हालांकि, इस मामले पर जस्टिस वर्मा का कहना था कि वह निर्दोष हैं, उन्होंने कभी भी अपने घर पर ये कैश नहीं रखा था। उनको फसाने की साजिश की जा रही है। इस दौरान जस्टिस वर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से हटाकर इलाहबाद हाईकोर्ट भेजने का प्रस्ताव भी दिया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ